Amet News : आमेट में झमाझम बारिश, गर्मी से मिलीं राहत और मौसम हुआ खुशनुमा

विज्ञापन

आमेट. आमेट उपखण्ड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार सुबह हुई अचानक बेमौसम मुसलाधार बरसात से चहुंओर पानी ही पानी हो गया।

अल सुबह हवाओं के झोंके व तेज गर्जना के साथ शुरू हुई तेज़ मुसलाधार बरसात करीब डेढ़ घंटे तक चली। बरसात से पानी सड़कों पर हिलोरें मारने लग गया। तथा छोटे मोटे खड्डों व खेत खलिहानों में पानी भर गया। अचानक हुई बरसात से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। झमाझम बरसात से काफ़ी दिनों से चल रही तपन से लोगों को बड़ी राहत मिली। मौसम खुशनुमा हों गया।

M. Ajnabee, Kishan paliwal

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook