एप डाउनलोड करें

Amet News : ढेलाणा मे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के साथ पन्नाधाय जयंती मनाई

आमेट Published by: M. Ajnabee, Kishan paliwal Updated Mon, 09 Mar 2026 12:59 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आमेट. भगवान ढेलाणा भैरूनाथ के गांव मे स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ढेलाणा में 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के साथ  पन्नाधाय  गुर्जरी की जयंती बडे हर्षोल्लास के साथ मनायी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक प्रधानाचार्य संजू शर्मा ने की।

मुख्य वक्ता लता शर्मा  पंचायत शिक्षक ने बताया कि 8 मार्च 1917 को रूस के पेट्रो गार्डन में महिलाओं ने चार दिनों तक हड़ताल की और अंत में मतदान का अधिकार जीत लिया। यह  महत्वपूर्ण क्षण था जिसके कारण 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में माना जाता है। इस दिन  को संयुक्त राष्ट्र द्वारा 1975 में आधिकारिक रूप से विश्व महिला दिवस की मान्यता प्रदान दी।

महिलाओं के सामाजिक,आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक योगदान और उपलब्धियां का सम्मान करने लैंगिक समानता और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने तथा उनकेअधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने का दिवस है। विश्व महिला दिवस पर  प्रधानाचार्य संजू शर्मा ने बताया कि जो महिलाओं का सम्मान, समान अवसर और सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में काम करता है ताकी न्याय पूर्ण समाज का निर्माण हो सके।

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के अदम्य साहस , शक्ति और समाज में उनके अमूल्य योगदान के लिए याद करने का दिवस हे। 8मार्च को पन्नाधाय गुजरी की 536वीं  जयंती मनायी । 8 मार्च को चित्तौड़ जिले के पांडोली गांव में पन्नाधाय का जन्म  हरचंद हांकला के घर हुआ। पन्नाधाय का विवाह राजसमंद जिले के कमेरी गांव में हुआ।

पन्नाधाय त्याग, निष्ठा, और राष्ट्रभक्ति के अद्वितीय प्रतीक के रूप में पूजी जाती है। इस अवसर पर कक्षा एक से चार तक के विद्यार्थियों ने बड़े उत्सुकता से विश्व महिला दिवस एवं मां पन्नाधाय के जीवन के बारे में जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में चुन्नीलाल रेगर, गोपाल लाल टेलर, राजू पावण्डा, गिरिराज प्रजापत, नारायण लाल रेगर, लक्ष्मीबाई सोनी, मांगी बाई सुथार, जगदीश सिंह चुंडावत, विजय सिंह, मुकेश कुमार, मनोज कुमार शर्मा ने अपने उपस्थिति दी। कार्यक्रम के संयोजक नारायणलाल रेगर ने विद्यार्थियों को पन्नाधाय पर कविता सुनायी।

M. Ajnabee, Kishan paliwal

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next