एप डाउनलोड करें

Amet News : राष्ट्रीय लोक अदालत में मिलता है सुगम न्याय मुकेश वैष्णव

आमेट Published by: M. Ajnabee, Kishan paliwal Updated Sun, 15 Feb 2026 12:52 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीएम श्री विद्यालय आमेट में विधिक प्राधिकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन

आमेट. राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं विधिक सेवा प्राधिकरण जिला सचिव न्यायाधीश भारत भूषण पाठक व  आमेट तालुका विधिक सेवा समिति अध्यक्ष मजिस्ट्रेट विजय टांक,सीबीईओ नारायण सिंह राव के निर्देशानुसार पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आमेट मित्र मंडल परिसर में प्रधानाचार्य प्रकाश चन्द्र प्रजापत की अध्यक्षता में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया। मुख्य अतिथि शिक्षक मुकेश वैष्णव थे।

इस दौरान विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरा लिगल वाॅलीन्टियर हेमराज सालवी ने जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी, नालसा वीर परिवार सहायता योजना 2025 की जानकारी, न्याय आपके द्वार त्रिमासिक अभियान की जानकारी, वृद्धजनों के अधिकार, पर्यावरण संरक्षण, बाल विवाह निषेध अधिनियम, नई चेतना 4.0 अभियान, नाल्शा जाग्रति डाउन, samvad scheme के बारे में जानकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत, मध्यस्थता कानून, निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी  प्रदान की गई।

मुख्य वक्ता शिक्षक मुकेश वैष्णव ने राष्ट्रीय लोक अदालत का महत्व प्रतिपादित करते हुए कहा कि लोक अदालतों के माध्यम से आज न्याय बड़ा सुगम हो गया है, जिससे लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण की दिशा में मध्यस्थता से सार्थक पहल हुई है व निर्धन व्यक्ति को भी सरलता से न्याय मिल पा रहा है। इस अवसर पर कल्पना शर्मा, मीरा सैनी, पूजा शर्मा, सुरभि छीपा , चेतना बागवान, हर्षित शर्मा,तेजल रेगर,सागर गुर्जर आदि उपस्थित थे।

M. Ajnabee, Kishan paliwal

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next