एप डाउनलोड करें

Amet News : गादरोला को ग्राम पंचायत बनाने की मांग को लेकर एसडीएम को दिया ज्ञापन

आमेट Published by: M. Ajnabee, Kishan paliwal Updated Wed, 07 May 2025 11:20 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आमेट. आमेट- पंचायत समिति के  ग्राम गादरोला के ग्रामीणों ने गादरोला गांव को ग्राम पंचायत बनाने की मांग को लेकर  सोमवार को एसडीएम गोविंद सिंह रत्नु  को एक ज्ञापन दिया ।

ज्ञापन में बताया गया कि नई ग्राम पंचायत पुनर्गठन हो रही हैं। जिसमें हमारा गांव गादरोला वर्तमान ग्राम पंचायत बिकावास से 10 किमी दूर स्थित है। एवं जो पुनर्गठन लिस्ट आई हैं । उसमें हमारे गांव को प्रस्तावित ग्राम पंचायत बांडा में सम्मिलित किया गया हैं। जो की गलत है। क्योंकि बांडा गाँव आईडाणा ग्राम पंचायत से मात्र 3 किमी दूरी पर स्थित हैं । अतःनई गाइडलाइन के अनुसार नई ग्राम पंचायत की दूरी 6 किमी होनी चाहिए। जबकि हमारा गांव गादरोला आईडाणा ग्राम पंचायत से 8 किमी दूरी पर स्थित है।

गादरोला को नई ग्राम पंचायत बनाई जाए। इसके लिए गादरोला,तानवान,चतराजी का गुड्डा,कानसिंह जी का खेड़ा, उक्त सभी गांव सहमत है। इस दौरान ग्राम पंचायत उप प्रसाशक रामचन्द्र रेगर, भेरूसिंह सौलकी, अम्बालाल भील, प्रीती रेगर, शंभू लाल बुनकर, किशन लाल सालवी, शिवलाल सालवी, विनोद कुमार सालवी, मांगीलाल सालवी सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

M. Ajnabee, Kishan paliwal

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next