एप डाउनलोड करें

Amet News : आमेट में विश्व नवकार महामंत्र दिवस पर भव्य कलश रथ यात्रा का आयोजन

आमेट Published by: M. Ajnabee, Kishan paliwal Updated Sun, 22 Mar 2026 02:06 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सकल जैन समाज द्वारा तेरापंथ सभा भवन से लक्ष्मी बाजार तक निकाली गई शोभायात्रा, 9 अप्रैल को होने वाले महापर्व के लिए जप-तप का किया गया आह्वान

आमेट. सकल जैन समाज द्वारा विश्व नवकार महामंत्र दिवस के पावन अवसर पर नगर में भव्य नवकार कलश रथ यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा तेरापंथ सभा भवन से प्रारंभ होकर सिनेमा वाली गली, लक्ष्मी बाजार, एवं जवाहर नगर होते हुए पुनः भवन के बाहर पहुंचकर संपन्न हुई।

नवकार कलश रथ यात्रा के माध्यम से 9 अप्रैल को होने वाले विश्व नवकार महामंत्र दिवस हेतु जप, तप और स्वाध्याय आदि का आह्वान किया गया। भक्ति और उत्साह के साथ नगर भ्रमण श्रद्धालुओं ने अत्यंत उत्साह और अटूट आस्था के साथ कलश का नगर भ्रमण किया। इस दौरान श्रावकों द्वारा लगाए गए "जय-जयकार के गगनभेदी उद्घोषों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

इस पावन अवसर पर सभी उपस्थित जनों ने एक विशाल श्रृंखला बनाकर नवकार महामंत्र का सामूहिक जाप किया। इस सामूहिक प्रार्थना के माध्यम से "विश्व शांति, सुख-समृद्धि एवं सद्भावना की कामना की गई।" समाज की सक्रिय भागीदारी और गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिससे पूरे नगर में धार्मिक उल्लास और उत्साह का वातावरण बना रहा।

इस पावन अवसर पर यशवंत कुमार चोरड़िया, निर्मल गेलड़ा, महेंद्र चोरड़िया, मनोहर लाल दुग्गड, भेरूलाल हिरण, सुरेंद्र बंम्ब, लक्ष्मी लाल पामेचा, प्रवीण ओस्तवाल, अशोक गांधी, राजू पितलिया, किरण गांधी, सुनील कोठारी, सुदीप छाजेड़, नरेंद्र बडोला, दिनेश बाबेल, विपुल पीतलिया, पवन कच्छारा, योगेश ढिलीवाल, विशाल पीतलिया उपस्थित रहे। साथ ही मंजू देवी हिरण, संगीता चंडालिया, मंजू देवी गेलड़ा, मनीषा छाजेड़, विमला देवी चोरडिया, टम्मू बाई चोरड़िया, वनिता खमेसरा एवं सभी संस्था के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

  • M. Ajnabee, Kishan paliwal

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next