एप डाउनलोड करें

Amet News : तुलसी अमृत विद्यापीठ में बाल मेले में अलग-अलग विषयों की प्रदर्शनी का आयोजन

आमेट Published by: M. Ajnabee, Kishan paliwal Updated Sun, 28 Dec 2025 01:59 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आमेट. 

तुलसी अमृत विद्यापीठ में बाल मेले में अलग-अलग विषयों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि यशवंत चोरडिया, विद्यालय अध्यक्ष अध्यक्ष मनसुखलाल बंम्ब, संरक्षक मोहनलाल दक, कोषाध्यक्ष निर्मल गेलड़ा, मंत्री मनीष ढीलीवाल, तेयुप अध्यक्ष योगेश ढिलीवाल, मंत्री विशाल पितलिया, सभा मंत्री मनोहर पितलिया, लाभचंद हिंगड़, अरविंद भरसारिया, कौशल मेहता, मुकेश चपलोत सुदीप छाजेड़, विद्यालय प्रधानाचार्य प्रहलादचंद शर्मा द्वारा फीता काटकर मेले का शुभारंभ  किया गया।

प्रहलाद चंद शर्मा के अनुसार पूरे मेला प्रांगण को नॉलेज जोन, क्राफ्ट जोन, गेम ज़ोन, फूड जॉन, नेल आर्ट स्टोन, टैटू काउंटर, हिना काउंटर आदि में बांटा गया। नॉलेज जोन में विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर हस्त निर्मित मॉडल व चार्ट का प्रदर्शन कर अपने भीतर क प्रतिभा को उभारा प्रदर्शनी में एक से बढ़कर एक शानदार मॉडल प्रस्तुत किए गए।

फूड जोन में छात्र-छात्राओं द्वारा तरह-तरह के लजीज व स्वादिष्ट व्यंजनों की स्टाल लगाई गई। इसी क्रम में गेम समय विद्यार्थियों ने तरह-तरह के गेम्स जैसे एंग्री बर्ड, राइफल शूट, कॉइन टॉस, रिंग इन द टब बल्लू ब्लास्ट बैलेंस, व्हील हब, द लकी ड्रॉप स्टैंड द बॉटल, टांग ट्विस्टर हाथ राइट ऑन मार्कआदि मनोरंजन गेम्स का आयोजन किया गया।

नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपने अभिभावकों के साथ स्वादिष्ट व लजीज व्यंजन जैसे क्रंची चार्ट कॉर्नर, भेलपुरी, पाव भाजी ऑरियो शेक , सैंडविच कपकेक मंचूरियन आदि का आनंद लिया। विज्ञान प्रदर्शनी के तहत बच्चों ने तरह-तरह के मॉडल जैसे अकाउंटिंग रूल्स एंड वर्किंग मॉडल, स्पेस एक्सप्लोरेशन, ह्यूमन आई, सोलर सिस्टम, न्यूक्लियर पावर प्लांट, ह्यूमन हार्ट, ह्यूमन इयर, अर्थक्वेक डिटेक्टर, रेनवाटर हार्वेस्टिंग, वॉटर फिल्ट्रेशन मॉडल, मैथ्स स्क्वेयर, रेशनल नंबर, हुमन एक्स्क्रेटरी सिस्टम, ह्यूमन ब्रेन, ह्यूमन डाइजेस्टिव सिस्टम आदि बनाए.

बाल वैज्ञानिकों के विज्ञान आधारित मॉडल ने सभी को प्रभावित किया। विद्यालय प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र शर्मा के अनुसार अभिभावक व बच्चों के मनोरंजन हेतु इस अवसर पर  हॉर्स राइडिंग व कैमल राइडिंग का आयोजन किया गया, जिसका बच्चों ने भरपूर आनंद उठाया। मेले के अंत में संस्था के अध्यक्ष मनसुखलाल बने प्रधानाचार्य शर्मा व समस्त शिक्षकों विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों को मेल के सफल आयोजन की हार्दिक बधाई दी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next