एप डाउनलोड करें

Amet News : बार एसोसिएशन आमेट की रात्रिकालीन तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आगाज : खेल प्रतियोगिता को लेकर भारी उत्साह

आमेट Published by: M. Ajnabee, Kishan paliwal Updated Fri, 06 Mar 2026 11:07 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आमेट. श्री वीर पत्ता की पावन नगरी मे बार एसोसिएशन आमेट द्वारा पहली बार नगर के  राजकीय सीनियर सेकेंडरी विधालय के आलीशान खेल मैदान पर आयोजित की जा रही तीन दिवसीय रात्रिकालीन खेल प्रतियोगिता का आगाज 5 मार्च 2026 से शुरू हुआ.

नगर में पहली बार आयोजित होने वाली एतिहासिक व भव्य क्रिकेट,वालीबाॅल, शतरंज,कैरम,टेबल टेनिस एवं बैडमिंटन आदि विभिन्न खेल प्रतियोगिता को लेकर ज़िले के अधिवक्तागणो मे भारी उत्साह एवं उमंग का वातावरण बना हुआ है। वही नगर के खेलप्रेमियों में भी बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित की जा रही विभिन्न खेल प्रतियोगिता के मद्देनजर उत्सुकता बनी हुई है।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह चुण्डावत ने बताया कि स्थानीय एसोसिएशन द्वारा 5,6 और 7 मार्च 2026 को तीन दिवसीय रात्रिकालीन विभिन्न खेल प्रतियोगिता नगर के खेल मैदान पर समस्त बार एसोसिएशन राजसमन्द ज़िले के अधिवक्ता सदस्यों के मध्य आयोजित की जायेगी। प्रतियोगिता में राजसमन्द, नाथद्वारा, आमेट, देवगढ, भीम, केलवाड़ा और रेलमगरा बार एसोसिएशन की टीमें शिरकत करेगी। सफल,यादगारऔर एतिहासिक प्रतियोगिता के आयोजन लिए स्थानीय बार एसोसिएशन द्वारा व्यापक स्तर पर प्रारम्भिक तैयारियां शुरू की हुई है।

M. Ajnabee, Kishan paliwal

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next