आमेट. आमेट क्रय विक्रय सहकारी समिति द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के तहत सरकार से समृद्धि, संकल्प से सिद्धि विषय एक किसान सभा का आयोजन गलवा ग्राम पंचायत के काबरी महादेव में आयोजित किया गया।
सभा में किसानों को नैनो यूरिया और नैनो डीएपी लिक्विड के उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही डीएपी , यूरिया एनपीके और सिंगल सुप्पर फास्फेट उर्वरक के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में क्रय विक्रय सहकारी समिति आमेट के अध्यक्ष चतर सिंह चौहान, इफको के क्षैत्रिय अधिकारी प्रवीण कुमार लाम्बा, कृभको के क्षैत्रिय अधिकारी पवन कुमार भादु आमेट सर्कल की समस्त ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष और व्यवस्थापक,और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे । इनमें कैलाश चन्द्र सूथार,केलाश श्रीमाली,भगवत सिंह,प्रताप सिंह,जगदीश चन्द्र शर्मा, मुकुंद माधव सिंह,शिवचरण सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे ।
सभा समाप्ति पर लेखापाल शैल सिंह चुन्डावत आमेट क्रय विक्रय सहकारी समिति लि आमेट कि और से सभी किसानों का धन्यवाद ज्ञापित किया!
- M. Ajnabee, Kishan paliwal