Amet News : अक्षय तृतीया पर शादी विवाह पर बाजारों में लौटी रौनक

विज्ञापन

आमेट. अक्षय तृतीया पर शादी विवाह की शुरू होने वाली धूम को लेकर नगर के मुख्य बाजारों में शादी विवाह से संबंधित सामान खरीदने वालों की भीड़ होने से बाजारों में रौनक लौट आई है।

प्राप्त जानकारी अनुसार 30 अप्रैल 2025 को अक्षय तृतीया के महापर्व पर होंने जा रहें शादी विवाह को लेकर नगर के लक्ष्मीबाजार, गणेश चौक, रामद्वारा, स्टेशन रोड आदि क्षेत्रों के मुख्य बाजारों में वस्त्र, बर्तन, ज्वेल्स, मनिहारी के प्रतिष्ठानों पर सामान खरीदने वालों की भारी चहल-पहल रहनें से इन बाजारों की रंगत देखते ही बन पड़ती है।

दुकानों के बाहर सामान खरीदने वालों के वाहन आडे-तिरछे तथा सड़क के बीचोंबीच तक खड़े रहने से इन मार्गो पर यातायात अवागमन भी प्रभावित होने से लोगों एवं आम राहगीरों को आने जाने में परेशान होना पड़ रहा है।

  • M. Ajnabee, Kishan paliwal
विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook