प्रशासन के मौके पर जानें से पूर्व ही मजदूर हुए फरार
M. Ajnabee, Kishan paliwal
आमेट. स्थानीय प्रशासन ने रविवार को एक बड़ी कार्यवाही करतें हुए ग्राम पंचायत जिलोला के ग्राम भादला व गोविन्द पुरा क्षेत्र मे पिछ्ले काफी समय से चल रही लकडी से कोयला बनाने की 100 अवैध भट्टीयो को मौके पर पहुंच जेसीबी की सहायता से नष्ट किया गया है।
तहसीलदार पारस मल बुनकर ने बताया की पिछ्ले काफी लम्बे समय से ग्राम पंचायत जिलोला के ग्राम भादला व गोविन्द पुरा क्षेत्र मे तीन स्थानों पर लकडी से कोयला बनाने का अवैध कारोबार फल-फूलने की शिकायते मिल रही थी। की यहां अवैध तरीके से ईटो से भट्टीयां बनाकर कोयला बनाया जा रहा है। तथा वृक्षो की अंधाधुंध कटाई कि जा रही है।
शिकायत के आधार पर रविवार को कार्यवाही करते हुए पारसमल बुनकर तहसीलदार आमेट के निर्देशन मे भू अभिलेख निरीक्षक जोरावर सिंह,पटवारी अनीता कल्याण, एएसआई गोरधन सिंह,दिलीप सिंह आदि की टीम ने मौके पर पहुंच जेसीबी द्वारा करीब 100 से अधिक अवैध भट्टियों को नष्ट किया गया है। कार्यवाही की सूचना मिलने पर भट्टीयो पर मजदूरी करने वाले मजदूर एवं ठेकेदार मौके से फरार हो गए।