📅 Tuesday, 29 September 2026 | 02:55 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.43 ▼ -1,423.27 (-1.93%) • निफ्टी 50: 22,669.55 ▼ -470.95 (-2.04%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,200 • 🥈 चांदी (1kg): ₹228,600 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
आमेट

कोरोना आपदा में दोहरी ड्यूटी से बीएलओ को राहत देने की शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने की मांग

📅 03 June 2020, 03:35 AM • ✍️ M. Ajnabee-Kishan Paliwal • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कोरोना आपदा में दोहरी ड्यूटी से बीएलओ को राहत देने की शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने की मांग
कोरोना आपदा में दोहरी ड्यूटी से बीएलओ को राहत देने की शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने की मांग

आमेट। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा आमेट के संरक्षक गोवर्धनलाल पारीक के सानिध्य में समस्त कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी आमेट को ज्ञापन देकर शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को हल करने की मांग रखी। सभा अध्यक्ष मुकेश वैष्णव ने कहा कि बीएलओ का कार्य करने वाले शिक्षकों को खाद्यान्न सामग्री वितरण के साथ सर्वे कार्य, क्वारेंटाइन सेंटर भी कार्य करवाने की दोहरा ड्यूटी से मुक्त करने व ग्रीष्मावकाश में कोरोना वोरियर्स की सेवा दे रहे। शिक्षकों के पीएल आदेश करवाने की मांग रखी गई, आरपी राजेंद्र कुमार शर्मा ने आश्वस्त किया शीघ्र ही मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी से चर्चा कर ज्ञापन में वर्णित समस्त समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा। इस दौरान उपशाखा आमेट के अध्यक्ष सद्दीक मोहम्मद नीलघर, महिला मंत्री निधि बटवाल, सोहन लाल पारीक, मुकेश आमेटा, राजू सिंह सोलंकी, महेंद्र कुमार रेगर, विनोद कुमार शर्मा, गजेंद्र वर्मा, अरुण कुमार आचार्य आदि उपस्थित थे। 

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-M. Ajnabee-Kishan Paliwal...✍️

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें... 09977952406-09827052406

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें