📅 Thursday, 10 September 2026 | 06:46 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,764.23 ▼ -1,368.57 (-1.80%) निफ्टी 50: 23,431.50 ▼ -347.70 (-1.46%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,760 🥈 चांदी (1kg): ₹228,000 🌤️ उज्जैन: 22°C (हल्के बादल)
आमेट

पर्यूषण पर्व आत्मा की शुद्धि एवं आराधना करने का श्रेष्ठ पर्व- आज से पर्वाधिराज पर्यूषण पर्व शुरु

📅 27 August 2019, 01:51 PM ✍️ M. Ajnabee, Kishan Paliwal ... ✍ ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पर्यूषण पर्व आत्मा की शुद्धि एवं आराधना करने का श्रेष्ठ पर्व- आज से पर्वाधिराज पर्यूषण पर्व शुरु
पर्यूषण पर्व आत्मा की शुद्धि एवं आराधना करने का श्रेष्ठ पर्व- आज से पर्वाधिराज पर्यूषण पर्व शुरु

आमेट में तप जप धर्म ध्यान सुंदर आराधना

आमेट । श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ महावीर भवन लक्ष्मी बाजार आमेट में विराजमान युवाचार्य मधुकर मुनि महाराज सा कि सुशिष्या मरुधरा ज्योति महासती कमल प्रभा महाराज के सानिध्य में तप जप धर्म ध्यान सुंदर आराधना चल रही है।

साध्वी कमल प्रभा ने अपने प्रवचन में फरमाया कि मानव जीवन हमें एक महान कार्य करने के लिए मिला है वह कार्य है मुक्ति की प्राप्ति और प्राणी मात्र की सेवा ।मनुष्य ने भूतकाल में जो हो चुका है उसके लिए शोक नहीं करना चाहिए और भविष्य की चिंता नहीं करनी चाहिए केवल वर्तमान को ही सुधारें उचित और परोपकार के कार्य करें यही बुद्धिमान पुरुषों का कर्तव्य है। पर्यूषण पर्व आत्मा की शुद्धि एवं आराधना करने का श्रेष्ठ पर्व है। संघ अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सुर्या ने बताया कि 27 अगस्त 2019 को पर्वाधीराज पर्व पर्यूषण की आराधना शुरू होगी। यह पर्यूषण पर्व 8 दिनों तक चलेगा अंतिम दिन संवत्सरी जिसमें श्रावक श्राविका तप जप त्याग तपस्या सामायिक संवर उपवास आदि विशेष धार्मिक आराधना करेंगे । 8 दिनों के इस पर गुरुणी मैया के सानिध्य अष्टा दिवसीय के विशेष पचकान करायेगे। पर्यूषण पर्व भावो से अपनी आत्मा को भावित कर उत्साह हर्ष के साथ मनाया जाता है।
● पालीवाल वाणी ब्यूरो से-M. Ajnabee, Kishan Paliwal ... ✍
? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news नाम/पता/गांव/मोबाईल नंबर/ लिखकर भेजें...
? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
www.fb.com/paliwalwani
www.twitter.com/paliwalwani
Sunil Paliwal-Indore M.P.
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
▪ एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...
▪ नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें