📅 Saturday, 05 September 2026 | 05:23 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.53 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.30 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,800 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 ⛅ इंदौर: 26°C (आंशिक बादल)
आमेट

आमेट में मानसून के पूर्व तीसरे दिन भी झमाझम पानी गिरा : हुआ मौसम खुशगवार

📅 11 June 2020, 03:35 AM ✍️ M. Ajnabee-Kishan Paliwal ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आमेट में मानसून के पूर्व तीसरे दिन भी झमाझम पानी गिरा : हुआ मौसम खुशगवार
आमेट में मानसून के पूर्व तीसरे दिन भी झमाझम पानी गिरा : हुआ मौसम खुशगवार

आमेट । आमेट उपखण्ड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी जमकर बरसात होने से क्षेत्र मे चहुंओर पानी ही पानी हो गया। वही ग्रामीण वासियों में खुशी की लहर देखी गई। दोपहर को दिनभर की भारी तपन व उमस के बीच मानसून से पूर्व के मौसम ने लगातार तीसरे दिन अचानक पलटी खाते हुए तेज गर्जनाओं के साथ बरसात का दौर शुरु हुआ जो करीब दो घंटे तक चलता रहा। जिससे डेढ इंच बारिश हुई है। झमाझम बरसात से पानी सडकों पर बहनें लगा। घनघोर घटाओं के बीच हुई बरसात से खेत खलिहानों व छोटे मोटे खड्डो में पानी भर गया। मौसम के बदलें मिजाज से दिनभर से तपन झेल रहे लोगों को मौसम में ठंडक गुलने से बडी राहत महसुस की। बीते 48 घंटो में नगर क्षेत्र में ढाई इंच से अधिक 67 एमएम बरसात दर्ज की गई है। वहीं अच्छी बरसात होने से किसानों के चेहरों पर मुस्कान देखीं गई तथा अब किसान अपनें खेतों की ओर रूख करने लग जायेंगे।

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-M. Ajnabee-Kishan Paliwal...✍️

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें... 09977952406-09827052406

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें