📅 Thursday, 29 October 2026 | 02:18 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,945.32 ▲ +346.62 (+0.47%) • निफ्टी 50: 22,890.90 ▲ +141.10 (+0.62%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹142,640 • 🥈 चांदी (1kg): ₹197,400 • 🌤️ उज्जैन: 30°C (हल्के बादल)
आमेट

आग से तीन खेतों की बाड़ जलकर हुई राख : तीन घंटे में पाया आग पर काबु

📅 08 May 2020, 04:21 AM • ✍️ M. Ajnabee-Kishan Paliwal • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आग से तीन खेतों की बाड़ जलकर हुई राख : तीन घंटे में पाया आग पर काबु
आग से तीन खेतों की बाड़ जलकर हुई राख : तीन घंटे में पाया आग पर काबु

आमेट। नगर के चावण्ड़ा माता मंदिर के पीछे गुरुवार दोपहर को अचानक लगी आग से तीन खेतो की बाड़ जलकर खाक हो गई। साथ ही खेत मे पडी चार ट्रोली लकड़ी भी जल गई। मिली सूचना अनुसार नगर के चावण्डा माता मंदिर के पीछे सोहनलाल पिता बख्तावर मेवाड़ा, कुंदनमल पिता फ़ौजमल बापना एवं अब्दुल रहमान पिता फकीर मोहम्मद के खेतों की बाड़ में अचानक आग गई। आग लगने की सूचना लोगो ने खेत मालिको को दी। एक घंटे में ही आग भयावह रूप लेती हुए आसपास के तीन खेतो की बाड़ में फेल गई। पास में खेत में ही सोहन लाल पिता बख्तावर मेवाड़ा की चार ट्रोली लकड़ी भी आग में जलकर खाक हो गई। आग की सूचना मिलते ही मौके पर घनश्याम मेवाड़ा, डूंगर सिंह चुंडावत, रोशनलाल, शंकर लाल मेवाड़ा, तुलसीराम द्वारा अपने स्तर आग बुझाने की कोशिश की गई। परन्तु आग पर काबू नहीं पाने की वजह से प्रशासन को सूचना दी गई। सूचना के आधार पर नगर पालिका के अग्निशमन वाहन के नरेद्रसिंह वाहन चालक, नारायण लाल, हेल्पर अजय हरिजन आदि मौंके पर पहुँचे व 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग ने तीन खेतों की बाढ़ पूरी तरह जल कर राख हो गई। आग लगने का कारण ज्ञात नहीं हो पाया है।

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-M. Ajnabee-Kishan Paliwal...✍️

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें... 09977952406-09827052406

● एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...

● नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

!! कोरोना से डरे नहीं...डटकर मुकाबला कीजिए...जीत हर कदम...देशवासियों की होगी...!!

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें