📅 Tuesday, 03 November 2026 | 04:10 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 75,692.78 ▲ +1,233.25 (+1.66%) • निफ्टी 50: 23,440.80 ▲ +387.70 (+1.68%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹138,870 • 🥈 चांदी (1kg): ₹187,600 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
आमेट

कोरोना पोजिटिव के बाद दूसरे दिन आमेट अभूतपूर्व बंद : मेडिकल व्यापारी ने चिंता बढ़ाई

📅 08 June 2020, 03:05 AM • ✍️ M. Ajnabee-Kishan Paliwal • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कोरोना पोजिटिव के बाद दूसरे दिन आमेट अभूतपूर्व बंद : मेडिकल व्यापारी ने चिंता बढ़ाई
कोरोना पोजिटिव के बाद दूसरे दिन आमेट अभूतपूर्व बंद : मेडिकल व्यापारी ने चिंता बढ़ाई

आमेट। कोरोना के कोहराम के चलते रविवार को आमेट उपखण्ड मुख्यालय पर दूसरे दिन कर्फ्यू के चलते सभी प्रकार के व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहने के साथ ही आमेट अभूतपूर्व बंद रहा। गौरतलब है कि गुरुवार को नगर के एक मेडिकल व्यवसायी व मेडिकल के मुनीम की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उपखंड अधिकारी डॉ नवनीत कुमार ने 3 दिन के लिए जो कर्फ्यू लगाया उसके चलते दूसरे दिन रविवार को समस्त व्यावसायिक प्रतिष्ठान, सब्जी, फ्रूट, इलेक्ट्रॉनिक, मोबाइल, चश्मा घर एवं सभी तरह के व्यवसाय बंद रहे। वही लोग अपने-अपने घरों में ही रुके रहे। रविवार को मेडिकल व्यवसाय के पिता की भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन और सतर्क हो गया है। शेष लोगों की सैंपलिंग की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल उपखंड अधिकारी डॉक्टर नवनीत कुमार, थाना अधिकारी मुकेश कुमार खटीक, तहसीलदार भागीरथ सिंह नगर की कानून व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं। कर्फ्यू में बंद के चलते नगर के रेलवे स्टेशन, सब्जी मंडी, हॉस्पिटल रोड, तकिया रोड, शनि महाराज, होलीथान आदि क्षेत्रों में सभी तरह के व्यवसाय पूर्ण बंद रहे।

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-M. Ajnabee-Kishan Paliwal...✍️

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें... 09977952406-09827052406

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें