📅 Thursday, 08 October 2026 | 09:03 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,593.24 ▼ -1,474.56 (-2.02%) • निफ्टी 50: 22,231.80 ▼ -544.30 (-2.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,920 • 🥈 चांदी (1kg): ₹225,000 • ☀️ उज्जैन: 28°C (साफ आसमान)
आमेट

Amet News : मोदी जब जब डरता है ,ईडी को आगे करता है, गगनभेदी नारों के साथ आमेट में कांग्रेसियो ने किया जमकर विरोध प्रदर्शन

📅 20 April 2025, 02:13 AM • ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet News : मोदी जब जब डरता है ,ईडी को आगे करता है, गगनभेदी नारों के साथ आमेट में कांग्रेसियो ने किया जमकर विरोध प्रदर्शन
Amet News : मोदी जब जब डरता है ,ईडी को आगे करता है, गगनभेदी नारों के साथ आमेट में कांग्रेसियो ने किया जमकर विरोध प्रदर्शन

आमेट. प्रवर्तन निदेशालय द्वारा नेशनल हेराल्ड मामले में सीपीपी चेयरपर्सन सोनिया गांधी, और नेता प्रतिपक्ष राहूल गांधी के खिलाफ फर्जी केस बनानें के विरोध में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आमेट नगर व ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा शुक्रवार शाम को कांग्रेसियो ने नगर के पन्नाधाय बस स्टैंड पर प्रदर्शन कर भाजपा सरकार के खिलाफ ईडी हाय हाय, मोदी सरकार हाय हाय, मोदी जब जब डरता है ईडी को आगे करता है जैसे गगनभेदी नारों की गुंज के साथ जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह चुण्डावत ने बताया कि मोदी सरकार सत्ता के नशे में चूर है, वो ईडी का इस्तेमाल राजनीतिक कुंठा ओर द्वेषता निकालने के लिए कर रही है। ये कांग्रेस का किसी भी कार्यकर्ता सहन नही करेगा और इसका पुरजोर विरोध किया जायेगा।, सच्चाई की ताकत को भाजपा और मोदी सरकार कभी हरा नही सकती।

इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईडी हाय हाय, मोदी सरकार हाय हाय और मोदी जब जब डरता है, ईडी को आगे करता है आदि गगनभेदी नारेबाजी के साथ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आमेट ज्ञानेंद्र सिंह चुण्डावत, नगर कांग्रेस अध्यक्ष रतन लाल तेली,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कैलाश मेवाड़ा, पूर्व सरपंच जिलोला राम लाल गुर्जर, गाइड सिंह राठोड़, मण्डल अध्यक्ष भीमराज बैरवा, नगर कांग्रेस प्रवक्ता मनोज बुनकर, मनीष मेवाड़ा, पूर्व पार्षद प्रकाश खटीक, पंकज टेलर, पुष्पेन्द्र जांगिड़, ललित पालीवाल, हिम्मत खटीक, ललित लोहार, पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रदीप सिंह राठौड़, मनोहर लाल खटीक, शांति लाल सोनी, आजाद शाह, किशन लाल बैरवा, मनोहर लाल खटीक, महेन्द्र दक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

M. Ajnabee, Kishan paliwal

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें