आमेट समाचार : कुरैशी मोहल्ला में वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन
📅 19 September 2021, 02:09 AM
•
✍️ M. Ajnabee-Kishan Paliwal
•
⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
आमेट. नगरपालिका आमेट के वार्ड नं 13 व 4 के कुरैशी मोहल्ला के अंजुमन मदरसे में नगर पालिका के मनोनीत पार्षद ताहिर अली सोरगर के नेतृत्व कोविड-19 वैक्सिनेशन शिविर का आयोजन हुआ. जिसमे पार्षद ताहिर अली के आह्वान पर वार्डवासियों ने वैक्सीनेशन का टीका लगवाया. इस अवसर पर वार्ड के इलाही बक्श कुरेशी, हारुन कुरेशी, एहसान कुरैशी, आजाद शाह, इंसाफ कुरैशी, समीर व नर्सिंग स्टाफ दीपक मेवाड़ा, सिस्टर सरोज गुर्जर, आशा सहयोगिनी राधा प्रजापत मौजूद थे. पार्षद ताहिर अली ने पालीवाल वाणी को बताया कि सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक कुल 112 लोगों ने वैक्सीनेशन टीका लगवाकर लाभ लिया. पार्षद ने सभी सहयोगकर्ता का तहेदिल से आभार व्यक्त किया.
● पालीवाल वाणी मीडिया नेटवर्क.M. Ajnabee-Kishan Paliwal...✍️
📲
चैनल से जुड़ें →
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
प्रमुख विषय:
संबंधित खबरें
सभी देखें →
Amet News : राजकीय विद्यालय में बाल वाटिका बाल मेले का आयोजन : नृत्य और प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया