Amet News : मेवाड़ आम शौरघर, उस्ता , चुडीघर उप कमेटी आमेट के ताहिर अली शोरगर बने अध्यक्ष
M. Ajnabee, Kishan paliwal
आमेट. मेवाड़ आम शौरघर, उस्ता,चुडीघर ( आमेट,मोखुंदा,बागौर ) की एक बैठक का आयोजन हसन अली शौरघर के भोलीखेड़ा स्थित फॉर्म हाउस पर हुआ। जिसमें उप कमेटी आमेट के आमेट निवासी ताहिर अली शोरगर को सर्व समिति से सदर बनाया गया। तथा सेकेट्री के लिए अशफाक हुसैन शोरगर व कोषाध्यक्ष के लिए कमर अली शोरगर को नियुक्त किया गया।
कमेटी में सरपरस्त जहूर हुसैन,हसन अली,हनीफ मोहम्मद,नूर मोहम्मद,अमीर मोहम्मद,कमरूदीन शोरगर को नियुक्त किया गया। बैठक में समाज के सदस्यों द्वारा तालीम, तंजीम को लेकर जोर दिया और समाज को आगे लाने की बात कही। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से समाज को कैसे इसका लाभ मिल सके और बच्चे कैसे अच्छी तालीम ले सके।समाज में व्याप्त बुराइयां और कुरीतियों को ले कर भी चर्चा की गई।
इस अवसर पर कमेटी का भी विस्तार किया गया। जिसमें उप सदर-इशाक अली, उप सेकेट्री-सरफराज अली चूड़ीगर व उपकोषाध्यक्ष-शौकत अली को बनाया गया।
बैठक के दौरान अनवर हुसैन,अफजल हुसैन, मुबारिक अली, सलीम मोहम्मद, अयूब हुसैन, लियाकत अली, सद्दीक अली, आशिक हुसैन, खलील हुसैन, इकबाल हुसैन, सलीम मोहम्मद, शकील अली, समीर अली रमजान अली उपस्थित थे।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
Amet News : राजकीय विद्यालय में बाल वाटिका बाल मेले का आयोजन : नृत्य और प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया