📅 Wednesday, 16 September 2026 | 02:28 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,297.06 ▼ -484.74 (-0.65%) निफ्टी 50: 23,236.30 ▼ -161.80 (-0.69%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,010 🥈 चांदी (1kg): ₹242,900 🌧️ उज्जैन: 30°C (वर्षा / बूंदाबांदी)
आमेट

Amet News : प्रेक्षा ध्यान कार्यशाला, वाद-विवाद प्रतियोगिता

📅 01 March 2025, 02:16 AM ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet News : प्रेक्षा ध्यान कार्यशाला, वाद-विवाद प्रतियोगिता
Amet News : प्रेक्षा ध्यान कार्यशाला, वाद-विवाद प्रतियोगिता

आमेट. अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार आमेट महिला मंडल द्वारा तेरापंथ सभा प्रेक्षा ध्यान कार्यशाल एवं वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन दो चरणों में समायोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार मंत्र के उच्चारण से किया गया।

प्रेक्षा वाहिनी बहनों द्वारा प्रेक्षा ध्यान गीत से मंगलाचरण किया गया। महिला मंडल एवं प्रेक्षा वाहिनी बहनों के संयुक्त तत्वाधान में प्रेक्षा ध्यान संयोजिका रेणु छाजेड़ द्वारा ध्यान के चार चरण और श्वास प्रेक्षा ध्यान का प्रयोग करवाया। तथा मंगल भावना एवं संकल्प करवाए गए।

दूसरा चरण वाद -विवाद प्रतियोगिता का विषय "आधुनिक जीवन शैली और पारिवारिक संस्कार सह अस्तित्व या संघर्ष" बहनों द्वारा प्रेरणा गीत से मंगलाचरण किया गया।अध्यक्षा संगीता पामेचा ने सभी का स्वागत किया। विषय पर अपने विचार बताएं तथा सभी प्रतियोगियों को शुभकामनाएं देते हुए। अपने भाव व्यक्त किए।

प्रेक्षा वाहिनी संयोजिका रेणु छाजेड़ एवं कमला देवी भरसारिया ने निर्णायक की भूमिका निभाई। सभी प्रतियोगी ने पक्ष और विपक्ष दोनों मुद्दों पर अपने विचार रखते हुए सदन में अपना अपना मंतव्य बताया की आधुनिक जीवन शैली सह अस्तित्व है। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अनीता श्री श्री माल ,द्वितीय स्थान पर हेमलता भंडारी एवं तृतीय स्थान पर कोमल भंडारी रहे। महिला मंडल द्वारा सभी को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम का कुशल संचालन संगीता पामेचा ने किया। आभार कमला देवी भरसारिया ने किया।प्रतियोगिता का रिजल्ट रेणु छाजेड़ द्वारा बताया गया।

  • M. Ajnabee, Kishan paliwal
  • 📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें