आमेट
Amet News : विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने किया 19.41 लाख के स्वच्छता उपकरणों का विमोचन
M. Ajnabee, Kishan paliwal
नगर पालिका आमेट में दो ट्रैक्टर, ट्रॉली और वाटर टैंकर का लोकार्पण
आमेट. नगर पालिका आमेट द्वारा स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए दो ट्रैक्टर, दो ट्रॉली एवं एक वाटर टैंकर का क्रय किया गया। इन संसाधनों का विधिवत विमोचन स्थानीय विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ द्वारा शनिवार को हरी झंडी दिखाकर किया गया, जहाँ वे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
अतिथियों का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम के प्रारंभ में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सुदर्शन जांगु द्वारा विधायक का ऊपरना एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही पालिका के सहायक राजस्व निरीक्षक श्रीपाल पारीक द्वारा विधायक को माला पहनाकर स्वागत किया गया। तथा वरिष्ठ सहायक बलवंत सिंह राठौर व कनिष्ठ सहायक चमन सिंह गहलोत व कृष्णकांत शर्मा, जेटीए हरीओम शर्मा व अभिशेख चौधरी आदि सभी स्टाफ द्वारा सभी अतिथियों का उपरना पहना कर हार्दिक अभिनंदन किया गया।
स्वच्छता उपकरणों की लागत एवं तकनीकी क्षमता इस अवसर पर अधिशाषी अधिकारी जांगु ने अवगत कराया की नगर पालिका द्वारा खरीदे गए दोनों ट्रैक्टरों की कुल लागत लगभग 14.48 लाख रुपये हैं, जो 45 हॉर्स पावर क्षमता के हैं। इसके साथ ही दो ट्रैक्टर ट्रॉली एवं एक बाटर टैंकर का क्रय भी किया गया, जिनकी कुल लागत लगभग 4.93 लाख रुपये है। इन सभी उपकरणों पर कुल मिलाकर लगभग 19.41 लाख रुपये व्यय किए गए हैं जिससे नगर की सफाई व्यवस्था को आधुनिक बल मिलेगा। विधायक निधि से विकास कार्यों की सौगात इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक राठौड़ ने अपने संबोधन में नगर के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं। उन्होंने बताया कि "आमेट में आमजन के हितों को ध्यान में रखते हुए आगामी बजट बोर्ड के माध्यम से बायपास रोड का निर्माण कराया जाएगा।" इसके साथ ही उन्होंने संपूर्ण शहर की क्षतिग्रस्त सड़कों के पैचवर्क हेतु विधायक निधि से 15 लाख रुपये स्वीकृत करने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि "इन संसाधनों के जुड़ने से नगर क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जा सकेगा तथा आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।" उन्होंने नगर के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास करने का आश्वासन भी दिया। नमस्ते योजना एवं सफाई कर्मियों का कल्याण कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार की "नमस्ते (NAMASTE - National Action for Mechanized Sanitation Ecosystem)" योजना के अंतर्गत सफाई कर्मचारियों की प्रोफाइलिंग Adept Endusy Pvt. Ltd. द्वारा की गई, जिसे MIS इंजीनियर द्वारा वैलिडेट किया गया। यह योजना भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य सीवर एवं सेप्टिक टैंक की सफाई करने वाले कर्मचारियों को सुरक्षा, सम्मान एवं बेहतर जीवन प्रदान करना है तथा मशीनीकृत सफाई को बढ़ावा देकर दुर्घटनाओं को शून्य करना है। जल्द ही सभी सफाई कर्मियों की स्वास्थ्य जांच करायी जाएगी और इस अवसर पर लगभग 70 सफाई कर्मचारियों को विधायक द्वारा सेफ्टी किट, जूते, बैग, रेनकोट एवं हैंड ग्लब्स का वितरण किया गया। निकाय कार्यवाहक जमादार गोपाल और इश्वर ने विधायक का धन्यवाद ज्ञापित किया। गरिमामय उपस्थिति एवं मंच संचालन कार्यक्रम में स्थानीय जन प्रतिनिधि प्रताप सिंह मेहता, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रमण कंसारा, राधेश्याम खटीक, राजेंद्र लोहार, दिनेश सरनोत, मांगीलाल रेबारी, दीपक गोठवाल, अजय देवपुरा, अरुण मिश्रा, यशवंत चोरड़िया, विमला शर्मा, राजेश पालीवाल सहित स्थानीय उपखंड प्रशासन से तहसीलदार पारस बुनकर, सीबीईओ नारायण सिंह राव सहित नगर पालिका के अधिकारीगण एवं समस्त पालिका कर्मचारी और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन अजय देवपुरा द्वारा किया गया।
-
M. Ajnabee, Kishan paliwal
फोटो आमेट
1.मुस्लिम समुदाय के लोग ईदुल फितर के अवसर पर ईद की नमाज़ अदा करतें हुए।
2.विश्व नवकार महामंत्र दिवस पर आमेट में निकलतीं हुई कलश रथ यात्रा।
3.आमेट में शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर का शुभारंभ करतें हुए विधायक राठौड़।
4.विधायक राठौड़ नगरपालिका में 19.41 लाख के स्वच्छता उपकरणों का विमोचन करते हुए।





