📅 Monday, 02 November 2026 | 09:38 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 75,191.67 ▲ +732.14 (+0.98%) • निफ्टी 50: 23,269.50 ▲ +216.40 (+0.94%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹137,330 • 🥈 चांदी (1kg): ₹185,600 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
आमेट

Amet News : पीएम श्री रा उ मा वि में "मेंटर मेंटी" कार्यशाला आयोजित

📅 14 January 2025, 01:57 AM • ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet News : पीएम श्री रा उ मा वि में "मेंटर मेंटी" कार्यशाला आयोजित
Amet News : पीएम श्री रा उ मा वि में "मेंटर मेंटी" कार्यशाला आयोजित

आमेट. पी एम उमावि में मेंटर मेंटी कार्यशाला आयोजित हुई. कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक प्रधानाचार्य प्रकाशचंद्र प्रजापत ने की. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शंकर लाल वर्मा पूर्व प्राचार्य थे. विशिष्ट अतिथि सत्यदेव शर्मा पूर्व बी.ई.ई.ओ राज़समनद, सेवानिवृत्त सीबीईओ आमेट नरेंद्र सिंह चुंडावत, राबाउमावि प्रधानाचार्य सविता आर्य प्रधानाचार्य, तुलसी अमृत विद्यापीठ के प्रधानाचार्य प्रहलाद शर्मा थे.

शिक्षक मुकेश वैष्णव ने बताया कि मुख्य वक्ता सत्यदेव शर्मा ने मेंटर मेंटी कार्यक्रम की उपादेयता व महत्व पर प्रकाश डाला. नरेंद्र सिंह चुंडावत ने मेंटर मेंटी की अवधारणा व लैंगिक समानता को स्पष्ट किया. जागरूकता पर व्याख्यान दिया. कॅरियर गाइडेंस पर प्रह्लाद चंद्र शर्मा ने वार्ता दी.

स्वागत उद्बोधन विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समिति सचिव जगदीश चंद्र शर्मा प्राध्यापक ने दिया. आभार प्रदर्शन सम्पत लाल खटीक प्राध्यापक ने किया. कार्यक्रम संचालन बाबुलाल सालवी प्राध्यापक ने किया. इस अवसर विद्यालय परिवार के प्राध्यापक मनोज कुमार शर्मा, श्रीमती राखी आर्य, रेखा जीनगर, नवल सिंह, वरिष्ठ अध्यापक भेरु लाल जीनगर, रूप सिंह, नलिना चोरडिया,  कल्पना शर्मा, मीरा बाई सैनी रौनक मेवाड़ा, सर्वेश्वर कुमार, शक्ति सिंह, करण सिंह तंवर, दिलीप सिंह, श्रीमती मोना रावत आदि उपस्थित रहे.

M. Ajnabee, Kishan paliwal

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें