📅 Thursday, 24 September 2026 | 01:01 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,828.25 ▼ -30.75 (-0.04%) निफ्टी 50: 23,446.80 ▲ +32.50 (+0.14%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,060 🥈 चांदी (1kg): ₹242,800 🌤️ उज्जैन: 25°C (हल्के बादल)
आमेट

Amet News : चिकित्सा विभाग द्वारा शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर का शुभारम्भ : जनता को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाए

📅 22 March 2026, 02:08 AM ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet News :  चिकित्सा विभाग द्वारा शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर का शुभारम्भ : जनता को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाए
Amet News : चिकित्सा विभाग द्वारा शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर का शुभारम्भ : जनता को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाए

आमेट. उपखण्ड मुख्यालय पर चिकित्सा विभाग द्वारा शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर (जनता क्लिनिक) का शुभारम्भ शनिवार को क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने फीता काटकर एवं पट्टिका का अनावरण कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. हेमंत बिंदल ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में विधायक राठौड़ उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में पीएमओ डॉ. सी.पी. सूर्या एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता प्रताप सिंह मेहता शामिल रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई, जिसमें चिकित्सा विभाग द्वारा सभी अतिथियों का माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया। इसके बाद विधिवत फीता काटकर एवं पट्टिका का अनावरण कर शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने अपने संबोधन में कहा कि नगर में इस शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर के शुरू होने से आमजन को बेहतर और सुलभ चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि उप जिला अस्पताल में अत्यधिक भीड़ के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है, ऐसे में यह क्लिनिक लोगों के लिए राहत का कार्य करेगा।

विधायक ने बताया कि इस क्लिनिक में एक एमबीबीएस डॉक्टर,दो नर्सिंग स्टाफ, एएनएम, वार्ड बॉय, स्वीपर एवं एक फार्मासिस्ट की व्यवस्था रहेगी तथा यह क्लिनिक चिकित्सा विभाग के निर्धारित समय अनुसार संचालित होगा।

ब्लॉक सीएमएचओ द्वारा एक और क्लिनिक की मांग रखे जाने पर विधायक राठौड़ ने आश्वासन दिया कि नगर में शीघ्र ही एक और क्लिनिक खोलने का प्रस्ताव रखा जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि आमेट क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उप जिला चिकित्सालय के नए भवन का निर्माण जल्द ही किया जाएगा। साथ ही आमेट-केलवा रोड, आमेट-सारदारगढ़ मादड़ी रोड के निर्माण कार्य तथा आमेट को सालम सागर पेयजल योजना से जोड़ने की योजनाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने उपस्थित नागरिकों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र की प्रत्येक समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी राजसमंद डॉ. हेमंत बिंदल, उप जिला चिकित्सालय प्रभारी डॉ. सी.पी. सूर्या,राधेश्याम खटीक, राजेंद्र लोहार,अजय देवपुरा  दिनेश शरणोत, यशवंत चोरडिया, मांगीलाल रेबारी, दीपक गोठवाल, निर्मला शर्मा, अरुण मिश्रा, हातिम बोहरा, ओंकार सिंह चुंडावत एवं दिनेश लक्ष्यकार,कानसिंह, राजेश पालीवाल,मदनलाल छीपा, केलाश सुथार,सुरेन्द्र सिंह, मदनलाल पुरोहित सहित प्रबुद्घ जन चिकित्सा कर्मी उपस्थित रहे।

  • M. Ajnabee, Kishan paliwal

  • 📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें