Amet News : बार एसोसिएशन चुनाव अध्यक्ष पद के लिए चार नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए : 9 दिसम्बर को होंगे चुनाव
M. Ajnabee, Kishan paliwal
आमेट. आमेट बार एसोसिएशन के 9 दिसम्बर को प्रस्तावित अध्यक्ष चुनाव वर्ष 2025 के चार नाम निर्देशन पत्र चुनाव अधिकारी मोहम्मद नूर शेख के समक्ष अपने अपने समर्थकों के साथ प्राप्त हुए।
सहायक निर्वाचन अधिकारी करण सिंह भाटी ने बताया कि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वर्ष 2025 के चुनाव के तहत बुधवार को बार एसोसिएशन कार्यालय में अधिवक्ता वीरेंद्र सिंह चुंडावत, सत्यनारायण व्यास, समुद्र सिंह चुंडावत, प्रमोद लक्षकार ने अपने अपने समर्थकों के साथ नाम निर्देशन पत्र तैयार कर जमा करवाए, जो बाद जांच वैध पाए गए।
बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद के लिए नाम वापसी 6 दिसंबर को दोपहर 2:00 बजे तक रहेगी। उसके बाद आवश्यकता होने पर 9 दिसंबर 2024 को निर्वाचन कार्यालय बार एसोसिएशन आमेट पर मतदान कराए जाएंगे। जिसमें बार एसोसिएशन आमेट के सभी अधिवक्ता अपने मत का प्रयोग कर अध्यक्ष चुनेंगे।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →