📅 Friday, 16 October 2026 | 10:50 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,729.27 ▲ +1,947.37 (+2.68%) • निफ्टी 50: 23,146.15 ▲ +523.45 (+2.31%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,050 • 🥈 चांदी (1kg): ₹213,000 • ☀️ उज्जैन: 27°C (साफ आसमान)
आमेट

Amet News : कपासन में हज़रत दीवाना शाह साहब के 85वें उर्स का ऐलान, 21 से 23 जुलाई तक 7 एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव

📅 18 July 2026, 12:27 AM • ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet News : कपासन में हज़रत दीवाना शाह साहब के 85वें उर्स का ऐलान, 21 से 23 जुलाई तक 7 एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव
Amet News : कपासन में हज़रत दीवाना शाह साहब के 85वें उर्स का ऐलान, 21 से 23 जुलाई तक 7 एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव

M. Ajnabee, Kishan paliwal

कपासन में हज़रत दीवाना शाह साहब के 85वें उर्स का ऐलान हो गया है। 21 से 23 जुलाई तक उर्स आयोजित होगा, जबकि 7 एक्सप्रेस ट्रेनों का विशेष ठहराव भी रहेगा.

कपासन/आमेट. प्रख्यात सूफी संत हज़रत दीवाना शाह साहब र.अ. की दरगाह शरीफ पर बुधवार को चन्द्र दर्शन के अवसर पर बड़ी संख्या में जायरीन उमड़े। चाँद दिखाई देने के साथ ही बाबा हुजूर के तीन दिवसीय 85वें उर्स का ऐलान किया गया।

यह उर्स 21 जुलाई से 23 जुलाई 2026 तक आयोजित किया जाएगा। उर्स मेले के दौरान कपासन रेलवे स्टेशन पर 7 एक्सप्रेस ट्रेनों का दो-दो मिनट के लिए ठहराव भी रहेगा। दरगाह ऑफिस सैक्रेट्री शफी मोहम्मद छीपा के अनुसार बुधवार को अहमदाबाद में चाँद नज़र आया। इसके बाद कपासन से शहर काजी मोहम्मद सईद की अगुवाई में सभी मस्जिदों के इमाम अहमदाबाद पहुंचे, जहां से मुफ्तिये गुजरात शब्बीर अहमद सिद्दीकी से सनद लेकर दरगाह शरीफ पहुंचे और चाँद का ऐलान किया।

उन्होंने बताया कि बाबा हुजूर का तीन दिवसीय 85वां उर्स 21 जुलाई को हज़रत गरीब नवाज़ र.अ. की छटी शरीफ से शुरू होकर गुरुवार को 6 सफर से 8 सफर तक जोहर की अज़ान से पहले सम्पन्न होगा। उर्स मेले की तैयारियों के तहत मेला ग्राउंड में दुकान लगाने के इच्छुक दुकानदारों के लिए दरगाह ऑफिस से फॉर्म उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

दुकानदारों से फॉर्म भरने की अपील की गई है तथा दुकानों के लिए प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। उधर, उत्तर पश्चिम रेलवे के जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार कपासन उर्स मेले के दौरान 21 जुलाई से 23 जुलाई तक कपासन रेलवे स्टेशन पर 7 एक्सप्रेस ट्रेनों का दो मिनट के लिए ठहराव रहेगा। इस व्यवस्था का उद्देश्य उर्स में आने वाले जायरीनों की सुविधा सुनिश्चित करना है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें