Saturday, 28 February 2026

आमेट

आमेट अपडेट : शिक्षक संघ राष्ट्रीय आमेट ने दिया मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

M. Ajnabee-Kishan Paliwal
आमेट अपडेट : शिक्षक संघ राष्ट्रीय आमेट ने दिया मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन
आमेट अपडेट : शिक्षक संघ राष्ट्रीय आमेट ने दिया मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

आमेट. राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा आमेट ने उपशाखा अध्यक्ष अशोक कुमार खटीक, जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह चुण्डावत, जिला उप सभाध्यक्ष मुकेश वैष्णव, सभाध्यक्ष उदयसिंह चारण के सानिध्य में शिक्षकों की विभिन्न मांगो को लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री श्री अशोक गेहलोत के नाम उपखण्ड अधिकारी निशा सहारण को ज्ञापन सौंपा गया. उपशाखा अध्यक्ष अशोक खटीक ने इंदौर मेरी पहचान को बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी के आव्हान पर ज्ञापन में 2004 से नियुक्त शिक्षकों व कर्मचारियों को नवीन पेंशन योजना के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना  ओ0पी0एस0 लागू करवाना, 2007 से विभिन्न वर्ष में हुई नियुक्ति में वेतन विसंगतियों को दूर करने, बीएलओ व गैर शैक्षणिक कार्यो से शिक्षकों को मुक्त रखने आदि संबंधित विभिन्न शिक्षक समस्याओं के निराकरण हेतु मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया. जिला उप सभाध्यक्ष मुकेश वैष्णव ने कहा कि दिनांक 22 सितंबर 2021 को जिला कलेक्टर, राजसमंद को संघ के माध्यम से ज्ञापन दिया जायेगा. इस अवसर पर संरक्षक गोवर्धन लाल पारीक, उप सभाध्यक्ष मोहनलाल जाट, उपशाखा मंत्री मुकेश आमेटा, संगठन मंत्री हरिओम सिंह चुण्डावत, कोषाध्यक्ष गौरीशंकर पारीक,पूर्व अध्यक्ष सद्दीक मोहम्मद नीलगर, पुखराज गुर्जर, कुलदीप पारीक, जोरावर सिंह राव सहित अनेक शिक्षक मौजूद थे. 

M. Ajnabee-Kishan Paliwal

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News