📅 Tuesday, 15 September 2026 | 12:25 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,714.80 ▼ -66.96 (-0.09%) निफ्टी 50: 23,326.80 ▼ -71.30 (-0.30%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,600 🥈 चांदी (1kg): ₹238,300 🌧️ उज्जैन: 29°C (वर्षा / बूंदाबांदी)
आमेट

आमेट अपडेट : राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद् द्वारा स्वयं सहायता समूह का गठन

📅 16 December 2020, 12:58 AM ✍️ M. Ajnabee-Kishan Paliwal ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आमेट अपडेट : राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद् द्वारा स्वयं सहायता समूह का गठन
आमेट अपडेट : राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद् द्वारा स्वयं सहायता समूह का गठन

आमेट । ग्रामीण विकास व पंचायती राज विभाग द्वारा संचालित परियोजना राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद् द्वारा आमेट ब्लॉक के सेलागुडा कलस्टर के राछेटी ग्राम पंचायत के नाबरिया गाव में सीआरपी टीम द्वारा 6 स्वयं सहायता समूह का गठन किया गया है। कलस्टर प्रभारी शिवलाल बैरागी ने पालीवाल वाणी को बताया कि नाबरिया गांव में सीआरपी टीम द्वारा 15 दिवसीय गांव में रुक 120 परिवारों की सर्वे कर 6 स्वयं सहायता समूह का गठन किया गया । जिसमें 70 सदस्य को जोड़ा गया है और सभी समूह के बचत खाते खुलवा दिये गये है। बैरागी ने सभी समूह के सदस्यों को राजीविका के बारे में और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, नरेगा,उन्नति परियोजना, सिलाई, आचार पापड़, आदि ट्रेनिग के बारे में जानकारी दी। इस दौरान समूह के सभी सदस्य और सीआरपी टीम पुष्पा,चन्दा, प्रेमी श्यामा देवी उपस्थित रहे।

● पालीवाल वाणी ब्यूरों-M. Ajnabee-Kishan Paliwal...✍️

? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए पालीवाल वाणी से सीधे जुड़ने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे :  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406   

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें