📅 Tuesday, 29 September 2026 | 07:50 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,860 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,300 • ☀️ उज्जैन: 28°C (साफ आसमान)
आमेट

आमेट अपडेट : पुलिस व खनिज विभाग की बडी कार्यवाही

📅 07 July 2020, 11:05 AM • ✍️ M. Ajnabee-Kishan Paliwal • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आमेट अपडेट : पुलिस व खनिज विभाग की बडी कार्यवाही
आमेट अपडेट : पुलिस व खनिज विभाग की बडी कार्यवाही

● रेत माफिया के खिलाफ कार्यवाही करते हुए जेसीबी मशीन डंपर व ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त कर तीन लोगों पर 5 लाख 60 हजार का जुर्माना

आमेट। आमेट पुलिस थाना व खनिज विभाग की संयुक्त कार्रवाई में सरदारगढ़ के समिप गोपालपुरा के श्मशान के नजदीक चंद्रभागा नदी पेटे से अवैध रूप से रेत का खनन करते हुए पुलिस ने एक जेसीबी मशीन, ट्रैक्टर ट्रॉली व डंपर को मौके से जब्त कर 3 लोगों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। थाना अधिकारी मुकेश कुमार खटीक ने पालीवाल वाणी को बताया कि सोमवार सुबह 11 बजे मुखबिर ने सूचना दी की सरदारगढ़ के पास गोपालपुरा के नजदीक श्मशान घाट चंद्रभागा नदी में कुछ लोग अवैध रूप से जेसीबी मशीन चला कर रेत का अवैध रूप से दोहन कर रहे हैं। सूचना के आधार पर  पुलिस द्वारा एक टीम गठित की गई। जिसमें हेड कांस्टेबल अशोक कुमार, कॉस्टेबल कुलदीप कुमार, सरदारगढ़ पुलिस चौकी से कॉस्टेबल हंसराज ,करण सिंह, विष्णुकांत व खनन विभाग के फोरमैन दीपक जोरा आदि के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जहा अवैध रूप से रेत का खनन करने वाले मनोहर शर्मा पिता मदनलाल शर्मा उम्र 45 वर्ष निवासी सरदारगढ़, जगदीश पिता हजारीलाल गुर्जर उम्र 25 वर्ष निवासी रांछेटी का खेड़ा, ओम प्रकाश सालवी पिता गोपीलाल उम्र 22 वर्ष निवासी जिलोला के साथ एक जेसीबी मशीन आरजे 30 पिए 20 21,ट्रैक्टर ट्रोली जिसका नंबर आरजे 22 आर 3730 और एक डम्पर पर जो बिना नंबर का था उनको मौके से ही जब्त करते हुए खनन विभाग द्वारा सरदारगढ़ पुलिस चौकी पर ले जाया गया। जहां पर उक्त तीनों आरोपियों ने पुलिस व माइनिंग अधिकारियों को देख लेने की धमकी दी। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इन तीनों को धारा 151 के तहत गिरफ्तार करते हुए। इस बाबत उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई। वही माइनिंग अधिकारियों ने उक्त तीनों वाहनों के जब्ती के तौर पर रेत के अवैध खनन करने वालो के खिलाफ खनन विभाग के द्वारा 5 लाख 60 हजार का जुर्माना लगाया गया।

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-M. Ajnabee-Kishan Paliwal...✍️

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें... 09977952406-09827052406

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें