📅 Saturday, 10 October 2026 | 05:43 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.13 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
आमेट

आमेट कोरोना की इस वेश्विक विपदा मे जरुरतमंदों के साथ खडे है : समाजसेवी श्री दिलीप सिंह राव

📅 28 April 2020, 02:24 AM • ✍️ M. Ajnabee-Kishan Paliwal • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आमेट कोरोना की इस वेश्विक विपदा मे जरुरतमंदों के साथ खडे है : समाजसेवी  श्री दिलीप सिंह राव
आमेट कोरोना की इस वेश्विक विपदा मे जरुरतमंदों के साथ खडे है : समाजसेवी श्री दिलीप सिंह राव

आमेट । कोरोना बीमारी के बाद लगाए गए लॉक डाउन में सोमवार को क्षेत्र के युवा नेता एवं समाजसेवी, भामाशाह दिलीप सिंह राव द्वारा उपखंड अधिकारी श्री संजय गोरा, तहसीलदार भागीरथ सिंह, विकास अधिकारी श्री राकेश पुरोहित को जरूरतमंदो और दिहाड़ी मजदूरों को राहत पहुंचाने हेतु सोमवार को 300 खाद्य सामग्री के कीट सुपूर्द किये गए तथा शेष 200 कीट शीघ्र उपलब्ध करवायें जायेंगे। इस अवसर पर श्री गाइड सिंह ने पालीवाल वाणी को बताया की पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों मैं निवासरत् गरीब तबके के दिहाड़ी मजदूर तथा निर्धन परिवारों को इस राशन सामग्री को वितरित किया जाएगा। श्री दिलीप सिंह राव द्वारा क्षेत्र के समस्त निर्धन परिवारों को आश्वस्त किया गया है। कि कोरोना की इस वैश्विक विपदा के समय उनके साथ खड़े हुए हैं, उन्हें किसी भी प्रकार से घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। इस अवसर पर सर्वश्री पंचायत सहायक अधिकारी घनश्याम सिंह राव, उगराज सिंह, वरिष्ठ कार्यालय सहायक राजेश जोशी, सचिव चम्पालाल जी, सहकारी समिति के व्यवस्थापक चतरसिंह, शेल सिंह, गाइड सिंह आदि मौजूद थे।

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-M. Ajnabee-Kishan Paliwal...✍️

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें... 09977952406-09827052406

● एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...

● नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

!! कोरोना से डरे नहीं...डटकर मुकाबला कीजिए...जीत हर कदम...देशवासियों की होगी...!!

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें