📅 Tuesday, 03 November 2026 | 01:04 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 75,692.78 ▲ +1,233.25 (+1.66%) • निफ्टी 50: 23,440.80 ▲ +387.70 (+1.68%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹139,400 • 🥈 चांदी (1kg): ₹188,200 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
आमेट

आमेट के शहरी क्षेत्र के कुछ मोहल्लों में प्रशासन ने लगाया कर्फ्यू

📅 19 June 2020, 10:15 PM • ✍️ M. Ajnabee-Kishan Paliwal • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आमेट के शहरी क्षेत्र के कुछ मोहल्लों में प्रशासन ने लगाया कर्फ्यू
आमेट के शहरी क्षेत्र के कुछ मोहल्लों में प्रशासन ने लगाया कर्फ्यू

● एक होलसेल किराना व्यापारी/कांग्रेस नेता के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद

आमेट । शुक्रवार को नगर के एक होलसेल किराना व्यापारी/कांग्रेस नेता के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उसके व्यवसायिक व घरेलू इलाकों में प्रशासन ने अग्रिम आदेश तक कर्फ्यू लागू कर दिया। उपखंड अधिकारी डॉ नवनीत कुमार ने बताया कि नगर के भीलवाड़ा रोड पर होलसेल के व्यापारी के शुक्रवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन ने उच्च स्तरीय बैठक लेते हुए नगर के एसबीआई बैंक रोड, भीलवाड़ा रोड, बुरहानी मोटर्स, वराई दरवाजा से लेकर जयसिंह श्याम मंदिर व राम बारी इलाके क्षेत्र में कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। इन इलाकों में सभी तरह की व्यवसायीक गतिविधियां आगामी आदेश तक बंद रहेगी। वही कुछ व्यापारियों द्वारा अपने प्रतिष्ठान बंद नहीं करने पर उपखण्ड अधिकारी व पुलिस द्वारा उनके प्रतिष्ठान को बंद रखने के लिए समझाइश कराकर बंद करवाएं गए। किराना व्यापारी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. सीपी सूर्या, निर्देश में कोरोना पॉजिटिव मरीज के फर्स्ट लाइन में आने वाले उनके परिजनों व रिश्तेदारों सहित आसपास के लोगों की कोरोना सैंपलिंग करवाई गई साथ ही नगर के अनेक लोगों ने स्वेच्छा से अपनी कोरोना सेंपलिंग करवाई। कोविड सेंटर पर 72  लोगों की कोरोना सैंपलिंग ली गई। साथ ही कोरोना पॉजिटिव आये किराणा व्यापारी से उनके बीते दिनों की हस्ट्री की भी जांच की जा रही है।

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-M. Ajnabee-Kishan Paliwal...✍️

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें... 09977952406-09827052406

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें