📅 Saturday, 10 October 2026 | 03:30 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▼ -166.37 (-0.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▼ -82.65 (-0.37%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹151,160 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,900 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
आमेट

आमेट ब्लॉक में कोरोना बचाव के लिए 51 कोरोटाइन सेंटर बनाए : 22217 प्रवासीयो को रखने की है समूचित व्यवस्था

📅 04 May 2020, 03:00 AM • ✍️ M. Ajnabee-Kishan Paliwal • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आमेट ब्लॉक में कोरोना बचाव के लिए 51 कोरोटाइन सेंटर बनाए : 22217 प्रवासीयो को रखने की है समूचित व्यवस्था
आमेट ब्लॉक में कोरोना बचाव के लिए 51 कोरोटाइन सेंटर बनाए : 22217 प्रवासीयो को रखने की है समूचित व्यवस्था

आमेट । कोरोना संक्रमण बीमारी की रोकथाम को लेकर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंन्द्र आमेट ब्लॉक में कोरोना बचाव के लिए 51 कोरोटाइन सेंटर बनाए गए उनमें 22217 प्रवासीयो को रखने की समूचित व्यवस्था की गई है। यह व्यवस्था नगर सहित पंचायत मुख्यालय स्तर पर की गई साथ ही प्रतिदिन डॉक्टर एवं नर्सिंग स्टाफ द्वारा बाहर गांव व शहरों से आने वाले प्रवासी करीब 448 लोगों को क्वारंटाइन किया। जिसमें 271 लोग प्रवासी है। मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डां. सीपी सूर्या ने पालीवाल वाणी को बताया कि विगत 39 दिनों में राजस्थान में लांक डाउन के दौरान बाहर से आने वाले लोगों की अलग से बनाए गए वार्ड में जांच की गई। साथ ही 20 अप्रैल के बाद ब्लॉक के कुल 25490 घरो में 121220 लोगो की डिजिटल जांच की गई। शनिवार को 20 अप्रैल के बाद से ही राज्य सरकार के आदेश के बाद जिले के बाहर से आने वाले सभी 448 लोगो को क्वारंटाइन किया गया है। शनिवार तक कुल 271 प्रवासियों को नगर में बने कोरोटाइन सेंटर में रखा गया है । इन कोरोटाइन सेंटर में आज तक कुल 448 लोगो को कोरोटाइन  किया गया। इस सेंटर से 123 लोगो को अपने घरों के लिए वापस जाने की ईजाजत भी प्रशासन द्वारा दी गई है, जो 14 दिनों से इन क्वारंटाइन सेंटर में रह चुके थे ओर जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई हुई थी। नगर के सभा भवन, अंबेडकर छात्रावास, मां शारदे बालिका छात्रावास को नगर में कोरोटाइन सेंटर बनाया गया साथ ही तहसील की सेलागुड़ा में छात्रावास, आगरिया पंचायत के माध्यमिक स्कूल,, सरदारगढ़ में माध्यमिक स्कूल,सानिया खेड़ा माध्यम स्कूल, खाखरमाला माध्यमिक  स्कूल, टीकर माध्यमिक स्कूल, देवड़ा का गुड़ा माध्यमिक स्कूल, गलवा माध्यमिक स्कूल, झोर माध्यमिक स्कूल, जिलोला माध्यमिक स्कूल, डींगरोल माध्यमिक स्कूल, विकावास माध्यमिक स्कूल, गोवल माध्यमिक स्कूल, घोसुंडी माध्यमिक स्कूल, साकरड़ा माध्यमिक स्कूल, लिकी माध्यमिक स्कूल, रांचेटी का खेड़ा माध्यमिक स्कूल, जेतपुरा माध्यमिक स्कूल, रावो का खेड़ा माध्यमिक स्कूल, पनोतिया माध्यमिक स्कूल और लोढ़ीयाना माध्यमिक स्कूल सहित कुल 51 स्थानों को कोरोटाइन सेंटर बनाया गया है। जिनमे 25 को इन सेंटरों में लोगो को रखने की समूचित व्यवस्था शुरू कर दिया है साथ ही 26 सेंटरों को आवश्यकता अनुसार उपयोग में लेने के लिए तैयार कर रखा है। इन कोरोटाइन  सेंटर में इन लोगों को बाहर नहीं निकलने एवं चिकित्सक के परामर्श के साथ अपने जगहों में ही रहने की हिदायत दी। इनके खाने पीने की समस्त व्यवस्था प्रशासन द्वारा की जा रही है। इन सेंटरों में  8-8 घंटो की पारियो में अपनी सेवाएं दे रहे। रोजाना उपखंड अधिकारी श्री संजय कुमार गोरा, तहसीलदार श्री भागीरथ सिंह, थाना अधिकारी श्री मुकेश कुमार खटीक जांच कर इन कोरोटाइन सेंटर की व्यवस्थाओ की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी जा रही है।

● पालीवाल वाणी ब्यूरों-M. Ajnabee-Kishan Paliwal...✍️

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें... 09977952406-09827052406

● एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...

● नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

!! कोरोना से डरे नहीं...डटकर मुकाबला कीजिए...जीत हर कदम...देशवासियों की होगी...!!

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें