📅 Saturday, 10 October 2026 | 01:21 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▼ -166.37 (-0.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▼ -82.65 (-0.37%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹151,070 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,700 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
अहमदाबाद

पालीवाल समाज युवा मंडल अहमदाबाद द्वारा 4 को महादेव का रूद्राभिषेक-महाप्रसादी व भजन संध्या के साथ नृत्य का आयोजन

📅 02 August 2019, 03:33 AM • ✍️ Yugal kishor joshi...✍ • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पालीवाल समाज युवा मंडल अहमदाबाद द्वारा 4 को महादेव का रूद्राभिषेक-महाप्रसादी व भजन संध्या के साथ नृत्य का आयोजन
पालीवाल समाज युवा मंडल अहमदाबाद द्वारा 4 को महादेव का रूद्राभिषेक-महाप्रसादी व भजन संध्या के साथ नृत्य का आयोजन

अहमदाबाद। भगवान शिव के इस पवित्र श्रावण महीने में 24 श्रेणी पालीवाल समाज युवा मंडल अहमदाबाद के द्वारा देवो के देव महादेव का रूद्राभिषेक एवं भव्य भजन संध्या ओर महाप्रसादी का आयोजन 4 अगस्त 2019 रविवार को रखा गया है। भजन संध्या एवं नृत्य कार्यक्रम में भजन गायक माध देवासी पार्टी, नृत्य कलाकार इंदरमल प्रजापति की ओर से शानदार एक के बाद एक प्रस्तृति दी जाएगी। आपके अपने आयोजन में आप सभी से विनम्र अनुरोध है कि इस कार्यकम में सपरिवार पधारकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।

● आप सबके सहयोग से होगा आयोजन

वरिष्ठ समाजसेवी सर्वश्री परसराम जोशी (जाणवद), कालु व्होरा (जाणवद), सोहन जोशी (बडी मोरवड), गौरीशंकर जोशी (तासोल), इंद्रमल जोशी (तासोल), युवाओं में अलख जगाने वाले 24 श्रेणी पालीवाल युवा मंडल के सर्वश्री युगलकिशोर जोशी, लक्ष्मण जोशी, लक्ष्मीलाल जोशी, अमित जोशी, लालजी जोशी, गिरधारीलाल जोशी, रमेश जोशी, किशन पुरोहित आदि आयोजन को सफल बनाने में दिन-रात मेहनत कर समाजसेवा में अपना तन-मन-धन से सब कुछ अर्पण कर रहे है। इस कार्यक्रम में निम्न लिखित महानुभावों सहित अन्य साथियों का भी सहयोग प्रदान हुआ।
● सूचना :- भजन संध्या के साथ रुद्राभिषेक का कार्यक्रम भी रखा गया है। इच्छुक भक्तजन अपना नाम दर्ज करा सकते है।
दिनांक : 4 अगस्त 2019 रविवार
समय : रात्रि 7 बजे से
स्थल : उमीया माता धाम, सत्यम कॉम्प्लेक्स, सायन्ससिटी रोड, पानी की टंकी के समाने सोला गाम. अहमदाबाद
● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Yugal kishor joshi...✍
? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news नाम/पता/गांव/मोबाईल नंबर/ लिखकर भेजें...
? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
▪ एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...
▪ नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें