📅 Tuesday, 29 September 2026 | 04:10 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,520 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,400 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
उत्तर प्रदेश

उत्तरप्रदेश : अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने से नाराज पत्नी ने दांतों से काटा पति का गुप्तांग...

📅 29 January 2024, 02:12 PM • ✍️ Admin • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
उत्तरप्रदेश : अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने से नाराज पत्नी ने दांतों से काटा पति का गुप्तांग...
उत्तरप्रदेश : अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने से नाराज पत्नी ने दांतों से काटा पति का गुप्तांग...

हमीरपुर जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के टिकरौली गांव में अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए जाने जाने से नाराज़ पत्नी ने मुंह से पति का गुप्तांग काट लहुलुहान कर दिया। जिसे गंभीर हालत में परिजनों ने शुक्रवार को रात को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसे शनिवार को कानपुर रेफर किया गया। पति की करतूत से नाराज पत्नी ने रविवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर हंगामा किया, जिसे पुलिस ने शांत कराकर उसका मेडिकल परीक्षण कराया है। टिकरौली गांव निवासी रामू निषाद ( 35) शुक्रवार रात करीब 2.15 बजे घायल अवस्था में अपनी मां के साथ जिला अस्पताल पहुंचा।

यहां डॉक्टरों से अपने गुप्तांग में चोट होने की बात कही। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. एके सिंह ने उसे लहुलुहान हालत में उसका प्राथमिक उपचार किया। रामू ने डाक्टरों को भ्रमित करते हुए चोट लगने का गलत कारण बताया। वहीं साथ में मौजूद मां ने चिकित्सक को पत्नी द्वारा गुप्तांग में दांत से काटने की बात कही।

पत्नी ने जमीन पर लेटकर किया हंगामा

शनिवार सुबह घायल को चिकित्सकों ने कानपुर रेफर कर दिया। वहीं, रविवार को कलक्ट्रेट परिसर में पहुंची घायल की पत्नी ने जमीन पर लेटकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने महिला को समझा बुझाकर उसे डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा।

अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता था पति

यहां पीड़िता ने डॉक्टर को आपबीती बताई। डॉ. ने बताया कि महिला से प्राप्त जानकारी के अनुसार रामू अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता था। घटना के समय गुप्तांग मुंह में होने के दौरान पत्नी का बेहोश हो गई और उसके जबड़े आपस में बंध गए। इससे पति चिल्लाने लगा।

पति-पत्नी के विवाद का मामला सामने आया था

उसकी आवाज सुन बच्चे मौके पर पहुंचे और महिला का जबड़ा दबाकर उससे अलग किया। इससे पति के गुप्तांग से रक्त का स्राव होने लगा। शहर कोतवाल ने बताया कि पति-पत्नी के विवाद का मामला सामने आया था। महिला द्वारा लगाए गए मारपीट की बात पर उसका डॉक्टरी परीक्षण कराया गया। दोनों पक्षों को समझाकर भेज दिया गया है।

यह गंभीर बीमारी

चिकित्सक के अनुसार जो पुरूष अप्राकृतिक यौन संबंध बनाते हैं। सेक्सुअल परिवर्जन के मरीज होते हैं। यह एक गंभीर बीमारी है। ऐसे लोगों सेक्स रोग विशेषज्ञ से इलाज की नितांत आवश्यकता है। ऐसे लोग समाजिक दृष्टिकोण से अच्छे नहीं माने जाते हैं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें