📅 Saturday, 28 November 2026 | 05:18 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 83,339.26 ▼ -989.34 (-1.17%) • निफ्टी 50: 25,607.20 ▼ -277.30 (-1.07%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹126,250 • 🥈 चांदी (1kg): ₹158,700 • ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश : निकाह के 3 घंटे बाद दुल्हन के पेट में हुआ दर्द, अस्पताल ले गए तो डॉक्टर बोला-मुबारक हो बेटा हुआ

📅 06 October 2022, 09:53 AM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
उत्तर प्रदेश : निकाह के 3 घंटे बाद दुल्हन के पेट में हुआ दर्द, अस्पताल ले गए तो डॉक्टर बोला-मुबारक हो बेटा हुआ
उत्तर प्रदेश : निकाह के 3 घंटे बाद दुल्हन के पेट में हुआ दर्द, अस्पताल ले गए तो डॉक्टर बोला-मुबारक हो बेटा हुआ

‘चट मंगनी, पट ब्याह’ ऐसे किस्से तो आप ने कई बार देखें और सुने होंगे। लेकिन क्या आप ने कभी ‘चट ब्याह, पट बच्चा’ वाली बात सूनी है? आज हम आपको एक ऐसी अनोखी घटना के बारे में बताने जा रहे हैं जहां निकाह के महज तीन घंटे बाद दुल्हन ने बच्चे को जन्म दिया। वह शादी के तीन घंटे बाद ही मां बन गई। यह अजीब मामला उत्तर प्रदेश का बताया जा रहा है।

शादी के तीन घंटे बाद मां बनी दुल्हन

दरअसल असमोली थाना क्षेत्र के गांव रतूपुरा में रहने वाली एक युवती बीते शनिवार (1 अक्टूबर) अपने प्रेमी के घर जा घुसी। यहां वह बहुत देर तक रही और बाहर आने का नाम नहीं लिया। आलम ये हो गया कि युवती को प्रेमी के घर से बाहर निकालने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। प्रेमिका की जिद थी कि शादी करेगी तो अपने प्रेमी से ही करेगी। दूसरी ओर प्रेमी का शादी का मन नहीं था।

जल्द पुलिस प्रेमी-प्रेमिका को थाने ले गई। यहां दोनों के बीच समझौता हुआ और प्रेमी शादी को राजी हो गया। निकाह होने के बाद युवती अपने प्रेमी के घर गई। लेकिन तीन घंटे बाद ही उसके पेट में दर्द हुआ। जब परिजन उसे अस्पताल ले गए तो उसने एक बेटे को जन्म दिया। शादी के चंद घंटों बाद घर में बच्चे की किलकारी गूंजने से परिवार में खुशी का माहौल है।

कई सालों से था लव अफेयर

अब आप सोच रहे होंगे कि शादी के तीन घंटे बाद ही दुल्हन मां कैसे बन गई? दरअसल प्रेमी और प्रेमीका का बीते कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमी अक्सर शादी के नाम पर प्रेमिका संग शारीरिक संबंध बनाता था। इस दौरान प्रेमिका पेट से हो गई। जब उसने ये बात अपने मायके बताई तो परिजन उसे लेकर प्रेमी के घर पहुंचे। यहां सभी प्रेमी पर शादी का दबाव बनाने लगे।

प्रेमी ने शादी से साफ इनकार कर दिया। जल्द वहाँ हंगामा हो गया। फिर किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। प्रेमिका पुलिस के आने पर भी प्रेमी के घर से निकलने को राजी नहीं हुई। वह हर हाल में शादी करना चाहती थी। फिर पुलिस ने प्रेमी और प्रेमिका को थाने (मढ़न चौकी) ले जाकर समझाया और दोनों का गांव के अड्डे पर निकाह करवा दिया।

ससुराल पहुंचने के मात्र तीन घंटे बाद दुल्हन को प्रसव पीड़ा होने लगी। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असमोली ले गए। यहां दुल्हन ने एक बेटे को जन्म दिया। मां और बेटा दोनों अच्छे हैं। अब यह पूरा मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल