📅 Sunday, 11 October 2026 | 06:33 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.09 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 30°C (साफ आसमान)
उत्तर प्रदेश

प्रेमी ने वरमाला के बाद दुल्हन को मारी थी गोली : पुलिस ने किया गिरफ्तार

📅 01 May 2022, 03:50 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
प्रेमी ने वरमाला के बाद दुल्हन को मारी थी गोली : पुलिस ने किया गिरफ्तार
प्रेमी ने वरमाला के बाद दुल्हन को मारी थी गोली : पुलिस ने किया गिरफ्तार

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में शादी के दिन दुल्हन की गोली मारकर हत्या करने वाले प्रेमी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या काड़ का खुलासा करते हुए बताया कि अनीश उर्फ कुशलपाल, काजल से एक तरफ प्यार करता था। कई बार युवक ने काजल से प्यार का इजहार किया। लेकिन काजल ने उसके प्यार को ठुकरा दिया। जिससे गुस्साए प्रेमी ने शादी के दिन ही काजल की गोली मार कर हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि अनीश और उसके साथियों ने पहले दूल्हे के साथ बदतमीजी की। इसी जानकारी जब घरात पक्ष वालों की हुई तो उन्होंने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। उसके बाद आरोपी घर में घुस कर काजल की गोली मारकर हत्या कर दी। फिर मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त हथियार एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

बता दें कि नौहझील थाना क्षेत्र के मुबारकपुर में खूबीराम की पुत्री काजल की गुरुवार को शादी थी। बारात नोएडा से आई थी। शादी की तैयारियां चल रही थी। वरमाला कार्यक्रम के बाद जैसे ही दुल्हन घर की तरफ बढ़ी इसी दौरान सिरफिरे प्रेमी ने दुल्हन को गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने अपने साथियों के साथ दूल्हे को भी हत्या की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने 24 घंटे के बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। विधिक कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें