📅 Thursday, 08 October 2026 | 02:52 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,638.70 ▲ +256.20 (+0.35%) • निफ्टी 50: 22,603.05 ▲ +47.25 (+0.21%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,110 • 🥈 चांदी (1kg): ₹226,900 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
उत्तर प्रदेश

दूल्हे ने की ऐसी करतूत, फूट-फूट कर रोई दुल्हन : मां-बेटी ने दर्ज कराई FIR

📅 10 May 2022, 10:50 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
दूल्हे ने की ऐसी करतूत, फूट-फूट कर रोई दुल्हन : मां-बेटी ने दर्ज कराई FIR
दूल्हे ने की ऐसी करतूत, फूट-फूट कर रोई दुल्हन : मां-बेटी ने दर्ज कराई FIR

हमीरपुर : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर से बेहद अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां शादी के दिन दूसरी लड़की को लेकर दूल्हा भाग गया। मेहंदी रचाए दुल्हन पूरी दिन और रात इंतजार करती रही। दुल्हन और लड़की की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। ये राठ कोतवाली इलाके के पठानपुरा मुहाल का मामला है।

बताया जा रहा है, शादी के दिन दूल्हा दूसरी लड़की को लेकर भाग गया। दूल्हे के ना आने की खबर मिलते ही दुल्हन के घर में हड़कंप मच गया। घर में मंडप की रस्में थी। हल्दी कार्यक्रम को लेकर महिलाएं मंगल गीत गा रही थी, तभी दूल्हे के परिजनों ने फोन पर बारात लाने से इंकार कर दिया। एन वक्त पर बारात लने से इंकार करने पर सभी लोगों के होश उड़ गए.

दुल्हन हाथों में मेहंदी लगाकर सारी रात दूल्हे का इंतजार करती रही

Groom ran away with another girl : दुल्हन की मां विद्या देवी ने बताया कि दूल्हे के भाई अनिल ने फोन पर जानकारी दी कि राहुल अन्य लड़की को भगाकर ले गया है। इसलिए बारात नहीं आएगी। मोबाइल फोन भी बंद कर लिया है। वहीं दुल्हन हाथों में मेहंदी लगाकर सारी रात दूल्हे का इंतजार करती रही। पूरा मामला राठ कोतवाली इलाके के पठानपुरा मुहाल का है।

मां-बेटी ने दर्ज कराई FIR

वहीं दुल्हन अपनी मां के साथ राठ कोतवाली में दूल्हे और उनके परिवार के लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि तहरीर पर एक्शन लिया जाएगा। पूरे मामले की जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें