📅 Saturday, 28 November 2026 | 04:12 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 83,339.26 ▼ -989.34 (-1.17%) • निफ्टी 50: 25,607.20 ▼ -277.30 (-1.07%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹126,250 • 🥈 चांदी (1kg): ₹158,700 • ☀️ उज्जैन: 27°C (साफ आसमान)
उत्तर प्रदेश

बेशर्मी की हद...ससुर के बच्चे की मां बनी बहु, अब दोनों पति पत्नी

📅 12 July 2021, 04:05 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
बेशर्मी की हद...ससुर के बच्चे की मां बनी बहु, अब दोनों पति पत्नी
बेशर्मी की हद...ससुर के बच्चे की मां बनी बहु, अब दोनों पति पत्नी

रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक और अजीबो गरीब मामला सामने आया है। दरअसल एक ससुर ने अपने ही बेटे की पत्नी से शादी कर ली। वहीं इस बात का खुलासा तब हुआ जब बहु ससुर के बच्चे की मांग बन गई। आपको ये जानकार बेहद हैरानी होगी कि अब कानूनी तरीके से दोनों पति पत्नी हो गए हैं।

यह मामला उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के दबतोरी चौकी क्षेत्र का है। जहां पूर्व पति की पुलिस शिकायत के बाद ससुर और बहु के रिश्ते का खुलासा हुआ है। बिसौली पुलिस थाने में दर्ज हुए इस मामले में पता चला है कि पीड़ित युवक की शादी साल 2016 में वजीरगंज क्षेत्र की एक युवती से हुई थी। साल भर दोनों साथ रहे। अगले साल पत्नी उसके पिता के साथ कहीं चली गई।

युवक ने बताया कि तब से वह दोनों को तलाश कर रहा था। लेकिन उसे सालों बाद पता चला कि दोनों लोग चंदौसी में रह रहे हैं। जिसके बाद उसने पुलिस से शिकायत की। वहीं पूर्व पति की शिकायत पर पुलिस उसके पिता और पत्नी को पकड़कर ले आई।

पुलिस की पूछताछ में महिला ने बताया कि अपने पूर्व पति से वह परेशान थी। शादी के वक्त पति नाबालिग था। वह अपनी मर्जी से ससुर के साथ गई। इसके बाद दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली और अब ससुर से उसका दो साल का बेटा भी है। वे दोनों अपनी जिंदगी में खुश हैं। महिला ने बताया कि गांव में बदनामी के डर से वे चंदौसी जाकर रहने लगे हैं। पूर्व पति की शिकायत पर जांच कर ही पुलिस को शादी के कागजात के आधार पर छोड़ना पड़ा।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल