भाजपा सरकार पर निशाना ‘डबल इंजन’ की भाजपा सरकार ‘ट्रिपल खोपड़ी भंजन’ सरकार बन गई : अखिलेश यादव
भाजपा सरकार पर साधा निशाना : एक ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए कितनी ग्रोथ रेट चाहिए?
उत्तर प्रदेश :
सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अर्थव्यवस्था के मामले में भाजपा सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने पूछा कि, देश को प्रधानमंत्री और सबसे अधिक सांसद देनेवाले उप्र को दिल्लीवालों ने कितने एक्सप्रेस-वे दिए?
उप्र को दिल्ली वालों ने कितने एक्सप्रेस-वे दिए?
अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि, उप्र के लिए हवा-हवाई दावे करनेवाले माननीय ये भी तो बताएं-एक ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए कितनी ग्रोथ रेट होनी चाहिए और वास्तव में कितनी है? देश को प्रधानमंत्री और सबसे अधिक सांसद देने वाले उप्र को दिल्ली वालों ने कितने एक्सप्रेस-वे दिए? इंवेस्टमेंट कितना जमीन पर उतरा व उससे कितना उत्पादन हुआ और उससे कितनों को रोजगार मिला?
इससे पहले उन्होंने एक्स पर लिखा था कि, आजकल तथाकथित ‘डबल इंजन’ की भाजपा सरकार दरअसल ‘डबल दबाव’ में फंसी सरकार बन गई है. भाजपाई एक तरफ उनके दबाव में है जिनके फायदे में से फायदा उठाने के लिए वो जनविरोधी कानून लाते हैं, दूसरी तरफ जब जनता एकजुट हो जाती है तो भाजपाइयों को जनता के दबाव में अपने फैसले आखिरकार लौटाने ही पड़ते हैं.
‘डबल इंजन’ की भाजपा सरकार ‘ट्रिपल खोपड़ी भंजन’ सरकार बन गई
साथ ही लिखा कि, सही मायनों में तो तथाकथित ‘डबल इंजन’ की भाजपा सरकार ‘ट्रिपल खोपड़ीभंजन’ की सरकार बन गई है क्योंकि इसमें एक तीसरा पक्ष भाजपा के उन तर्कहीन-विवेकहीन समर्थकों का भी है जो भाजपाई फ़ैसलों और क़ानूनों को सही साबित करने के लिए हर तरह का कुतर्क करते हैं लेकिन जब भाजपा हार के डर से ये फ़ैसले या क़ानून वापस ले लेती है तो वो भी भाजपा को खरी-खोटी सुनाते हैं क्योंकि वो कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रह जाते हैं. ड्राइवरों को स्टीयरिंग मोड़ना आता है.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
अपने ही पैरों पर मारी कुल्हाड़ी! गूगल बाबा के भरोसे कोर्ट पहुंच गए वकील साहब : हाई कोर्ट ने कहा- आर्टिकल कानून नहीं होता
UP DA Hike: सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! योगी सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, नवंबर की सैलरी होगी ज्यादा