📅 Tuesday, 29 September 2026 | 06:03 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,630 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,300 • ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
उत्तर प्रदेश

प्रियंका गांधी ने की यूपी पेपर लीक की CBI जांच की मांग : सभी परीक्षाओं के फॉर्म मुफ्त हो

📅 23 February 2024, 11:31 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
प्रियंका गांधी ने की यूपी पेपर लीक की CBI जांच की मांग : सभी परीक्षाओं के फॉर्म मुफ्त हो
प्रियंका गांधी ने की यूपी पेपर लीक की CBI जांच की मांग : सभी परीक्षाओं के फॉर्म मुफ्त हो

उत्तर प्रदेश :

उत्तर प्रदेश में पेपर लीक को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। लखनऊ और प्रयागराज में छात्र सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। यूपी पुलिस भर्ती में परीक्षा से पहले ही पेपर लीक हो गया। आरओ, एआरओ पेपर लीक मामले को लेकर भी छात्रों में गुस्सा है। इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी पेपर लीक की सीबीआई जांच की मांग की है।

उन्होंने कहा कि दोषियों को खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, 'कांग्रेस ने यूपी में भर्ती विधान पेश किया था जिसमें पेपर लीक और भर्तियों में भ्रष्टाचार रोकने के प्रावधान रखे गए थे। पेपर लीक संकट को देखते हुए हमारी मांग है कि हाल में हुई दोनों पेपर लीक की घटनाओं की सीबीआई जांच हो और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।

एक परीक्षा कैलेंडर जारी हो, जिसमें विज्ञापन, परीक्षा, नियुक्ति की तारीखें दर्ज हों और इसका उल्लंघन होने पर सख्त कार्रवाई की जाए। भर्तियों के साथ आरक्षण में भ्रष्टाचार रोकने के लिए सामाजिक न्याय पर्यवेक्षक नियुक्त हों। युवाओं का भरोसा बहाल करने के लिए सभी परीक्षाओं के फॉर्म निशुल्क किए जाएं। परीक्षा देने के लिए युवाओं को फ्री बस और ट्रेन मुहैया कराई जाए।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें