📅 Tuesday, 06 October 2026 | 12:24 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,871.00 ▲ +488.53 (+0.67%) • निफ्टी 50: 22,685.95 ▲ +130.20 (+0.58%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,300 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,600 • ☀️ उज्जैन: 32°C (साफ आसमान)
उत्तर प्रदेश

अयोध्या से लौटते ही प्रधानमंत्री मोदी ने किया बड़ा ऐलान, ‘PM सूर्योदय’ योजना होगी शुरू, 1 करोड़ लोगों को मिलेगा लाभ

📅 23 January 2024, 12:07 PM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
अयोध्या से लौटते ही प्रधानमंत्री मोदी ने किया बड़ा ऐलान, ‘PM सूर्योदय’ योजना होगी शुरू, 1 करोड़ लोगों को मिलेगा लाभ
अयोध्या से लौटते ही प्रधानमंत्री मोदी ने किया बड़ा ऐलान, ‘PM सूर्योदय’ योजना होगी शुरू, 1 करोड़ लोगों को मिलेगा लाभ

नई दिल्‍ली। अयोध्या से लौटते ही ने बड़ा ऐलान कर दिया। पीएम मोदी ने सोलर पैनल योजना शुरू करने की घोषणा कर दी है। उन्‍होंने कहा कि, ‘प्रधानमंत्री सूर्योदय’ योजना के तहत देश के 1 करोड़  घरों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे।

पीएम मोदी ने कही ये बड़ी बात

उन्होंने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, सूर्यवंशी श्री राम के आलोक से विश्व के सभी भक्तगण सदैव ऊर्जा प्राप्त करते हैं। आज अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर मेरा ये संकल्प और प्रशस्त हुआ कि भारतवासियों के घरों की छतों पर उनका अपना सोलर रूफ टॉप सिस्टम हो।

एक करोड़ लोगों को मिलेगा लाभ

उन्होंने कहा, अयोध्या से लौटने के बाद मैंने पहला निर्णय लिया है कि हमारी एक करोड़ घरों पर रूफटॉप सोलर पैनल लगाने के लक्ष्य के साथ “प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना” प्रारंभ करेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि इससे गरीब और मध्यम वर्ग का बिजली बिल तो कम होगा ही, साथ ही भारत ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भी बनेगा।

 

 

 

 

 

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें