महात्मा गांधी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी : ट्विटर पर वायरल हुआ वीडियो, यति नरसिंहानंद के खिलाफ FIR
गाजियाबाद : अपने भड़काऊ और विवादित बयानों के कारण अक्सर चर्चा में रहने वाले डासना के देवी मंदिर के महंत और जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद ने इस बार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इसका वीडियो ट्विटर पर वायरल हो रहा है। वीडियो के आधार पर डासना थाने की पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
राष्ट्रपिता के लिए बेहद अभद्र भाषा का प्रयोग
इस वीडियो में महंत ने राष्ट्रपिता के लिए बेहद अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। टिप्पणी के जरिए उन्हें हिंदू विरोधी साबित करने की कोशिश की है। यह भी कहा है कि महात्मा गांधी के कारण ही संत और महात्मा आज जेल जा रहे हैं।
एसपी देहात डॉ. ईरज रजा ने बताया कि वीडियो के वायरल होने की जानकारी मिलने पर जांच कराई गई। इसमें साफ हो गया कि वीडियो यति नरसिंहानंद का ही है। इसके बाद केस दर्ज कराया है। तहरीर दरोगा राम सेवक ने दी। वीडियो 13 जुलाई 2022 की रात को ट्वीट किया गया। पुलिस ने इस केस में झूठ बोलकर दो समुदायों के बीच नफरत फैलाने की धारा लगाई है। एसपी देहात का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
2 मिनट का वायरल हुआ वीडियो
पुलिस को इस मामले की जांच करनी चाहिए। उपनिरीक्षक डा.रामसेवक की तरफ से दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि 13 जुलाई 2022 की रात करीब 11 बजे दो मिनट 20 सेकंड का वीडियो ट्विटर पर वायरल हुआ। इसमें यति नरसिंहानंद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →