UP में MLC के चुनाव कार्यक्रम घोषित, जानें तारीखे
उत्तरप्रदेश. उत्तरप्रदेश में लोकल बॉडी MLC के चुनावों का ऐलान कर दिया गया है. प्रदेश के 36 स्थानीय निकायों में 2 चरणों में चुनाव करवाया जाएगा.
3 मार्च को होगा पहले चरण का चुनाव
जानकारी के मुताबिक लोकल बॉडी MLC के चुनाव में पहले चरण में 3 मार्च को को वोट डाले जाएंगे. इस चरण में MLC की 30 सीटों के भाग्य का फैसला होगा.
दूसरे चरण के लिए 7 मार्च को वोटिंग
वहीं दूसरे चरण में 7 मार्च को वोटिंग होगी. इस चरण में 6 सीटों के लिए मतदान किया जाएगा. दोनों चरण की वोटिंग के बाद 12 मार्च को नतीजे घोषित किए जाएंगे.
सीधे जनता नहीं डालती है वोट
बता दें कि लोकल बॉडी MLC चुनाव में जनता सीधे वोट नहीं करती है. इसके बजाय ग्राम प्रधान, बीडीसी मेंबर, ज़िला पंचायत सदस्य और नगर निकायों के सभासद इसके लिए वोटिंग करते हैं.
6 साल होता है MLC का कार्यकाल
राज्य सभा की तरह MLC का कार्यकाल भी 6 साल का होता है. इन्हें राज्यों का ऊपरी सदन और असेंबली को निचला सदन कहा जाता है. असेंबली से बिल पास होने के बाद विधान परिषद में जाते हैं. जहां पर गहनता से प्रत्येक मुद्दे पर चर्चा की जाती है. वहां से पास होने के बाद ही उन्हें पास होने के लिए गवर्नर को भेजा जाता है.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
चुनावी पिटारा : सपा का घोषणा पत्र कल, हर साल 40 हजार देने के साथ फ्री बिजली की चर्चा : अखिलेश ने क्या कांग्रेस को ठेंगा दिखाया
सपा-कांग्रेस गठबंधन को बताया विफल ; PDA का अर्थ परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी ; सीएम योगी ने अखिलेश पर साधा निशाना
अपने ही पैरों पर मारी कुल्हाड़ी! गूगल बाबा के भरोसे कोर्ट पहुंच गए वकील साहब : हाई कोर्ट ने कहा- आर्टिकल कानून नहीं होता