📅 Tuesday, 15 September 2026 | 06:37 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▼ -120.83 (-0.16%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -79.70 (-0.34%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,020 🥈 चांदी (1kg): ₹236,800 🌤️ उज्जैन: 22°C (हल्के बादल)
उत्तर प्रदेश

CM योगी की नेक पहल : अल्पसंख्यक बेटियों का निकाह कराएगी योगी सरकार

📅 08 August 2021, 09:59 PM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
CM योगी की नेक पहल : अल्पसंख्यक बेटियों का निकाह कराएगी योगी सरकार
CM योगी की नेक पहल : अल्पसंख्यक बेटियों का निकाह कराएगी योगी सरकार

योगी सरकार मेरठ की 190 गरीब अल्पसंख्यक बेटियों की शादी कराएगी। इसके लिए बजट जारी कर दिया गया है। दरअसल, वित्तीय वर्ष 2020-21 में 500 गरीब लड़कियों के लिए बजट जारी नहीं हो सका था।

अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी तारिक अहमद के मुताबिक, विभाग की तरफ से मुस्लिम युवतियों के निकाह पर 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह लाभ शादी अनुदान योजना के तहत आवेदनकर्ताओं के अभिभावक के खाते में दी जाती है। विभाग आवेदक के खाता की जांच करता है।

तारिक अहमद ने बताया कि अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के लॉगिन पर आवेदन फॉरवर्ड कर दिया जाता है। ब्लॉक के बीडीओ से भी आवेदन मांगे जाते हैं। 20 हजार रुपये की धनराशि युवती के पिता के खाते में ट्रांसफर कर दिए जाते हैं। इस बार 190 बेटियों की शादी के लिए सरकार से पैसा मिल गया हैं। वित्तीय वर्ष 2020-21 में 500 आवेदन आए थे लेकिन बजट जारी नहीं हो सका था।

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें