📅 Sunday, 11 October 2026 | 11:50 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.09 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
उत्तर प्रदेश

वैक्सीन लगवाने के दौरान युवक के हाथ में टूटी सुई, हाथ-पैर ने काम करना किया बंद

📅 21 September 2021, 07:13 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
वैक्सीन लगवाने के दौरान युवक के हाथ में टूटी सुई, हाथ-पैर ने काम करना किया बंद
वैक्सीन लगवाने के दौरान युवक के हाथ में टूटी सुई, हाथ-पैर ने काम करना किया बंद

उत्तर प्रदेश के ललितपुर के बार ब्लॉक क्षेत्र के बानौनी गांव निवासी युवक का आरोप है कि स्वास्थ्यकर्मी की लापरवाही से वैक्सीन लगवाने के दौरान उसके हाथ (बाजू) में सुई टूट गई। असहनीय दर्द होने पर नौ दिन बाद जिला अस्पताल के डॉक्टर ने जब ऑपरेशन किया तो सुई का टुकड़ा निकला। मरीज का दायां हाथ नहीं चलने पर डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है।

बानीनी गांव निवासी इंद्रेश अहिरवार (22) पुत्र गोलू ने बताया कि नौ सितंबर को कोविड वैक्सीन गांव में स्थित स्कूल में लगे कैंप में स्वास्थ्यकर्मी से लगवाई थी। वैक्सीन लगने के बाद हाथ में फफौला पड़ने के साथ ही बुखार आ गया। निजी चिकित्सक से उपचार लेने के बाद भी हालत में सुधार नहीं हुआ। उसने बताया कि धीरे-धीरे हाथ सुन्न होने लगा। 

ये भी पढ़े : EPFO ने जारी की जरूरी सूचना: PF के पैसे पर आ सकता है बड़ा संकट, अगर नहीं मानी बात तो होगा बड़ा नुकसान !!

यह भी पढ़े : LIC की पॉलिसी पर इस तरह ले सकते हैं पर्सनल लोन, नहीं चुकानी पड़ेगी EMI

उसने 13 सितंबर को जिला अस्पताल पहुंचा और वरिष्ठ फिजीशियन ड़. पवन सूद ने उसका उपचार किया। राहत न मिलने पर उन्होंने हाथ में फफोले को दबाकर देखा तो उसे कुछ चुभने का अहसास हुआ। इस पर उन्होंने 17 सितंबर को एक्सरे व सीटी स्कैन कराया, जिसकी रिपोर्ट में हाथ में सुई फंसी दिखी। 

इस पर केस सर्जन डॉ. डीके राज को रेफर कर दिया गया। सर्जन डॉ. डीके राज ने 18 सितंबर को ऑपरेशन कर निडिल निकाल दी। करीब एक घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद मरीज को राहत मिली, लेकिन उसका दायां हाथ व पैर काम न कर पाने पर डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। 

वैक्सीन की निडिल (सुई) ऑटोकट होती है। जिसे इंजेक्शन में लगाना या निकालना नहीं होता है। यह कप कटर से काटी जाती हैं। ऐसे में निडिल निकलकर शरीर में लगने की संभावना कम है। ऑपरेशन "से निकाली गई निडिल की जांच में पुष्टि होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।- मुख्य चिकित्सा अधिकारी

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें