📅 Tuesday, 06 October 2026 | 01:08 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,382.47 ▲ +472.77 (+0.66%) • निफ्टी 50: 22,555.75 ▲ +133.80 (+0.60%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,530 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,400 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या

📅 10 August 2023, 11:56 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
उत्तर प्रदेश में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या
उत्तर प्रदेश में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या

मुरादाबाद :

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में भारतीय जनता पार्टी नेता अनुज चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पार्क में वाकिंग के दौरान हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी गई। इस घटना में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। गोली लगने के बाद घायल अवस्था में उन्हें निजी अस्पताल में ले जाया गया। लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।यूपी के मुरादाबाद में भारतीय जनता पार्टी  नेता अनुज चौधरी की 2 गोलियां मारकर हत्या। शाम को टहलते वक्त वारदात हुई। 

अनुज ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन हार गए थे। अब वे वर्तमान प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहे थे। भाजपा नेता अनुज चौधरी ने मुरादाबाद के असमोली से ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ा था। बताया जा रहा है कि उनकी हत्या आपसी रंजिश के कारण की गई है। मझोला पुलिस थाने में उनकी हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें