📅 Sunday, 27 September 2026 | 07:45 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,500 • ☁️ उज्जैन: 23°C (बादल छाए रहेंगे)
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी आदित्यनाथ के हेलीकॉप्टर से टकराया पक्षी : इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई

📅 26 June 2022, 12:26 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
सीएम योगी आदित्यनाथ के हेलीकॉप्टर से टकराया पक्षी : इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई
सीएम योगी आदित्यनाथ के हेलीकॉप्टर से टकराया पक्षी : इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई

उत्तर प्रदेश : यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जिसमें बताया गया है कि सीएम योगी के हेलीकॉप्टर से अचानक एक पक्षी टकरा गया, जिसके चलते एक बड़ा हादसा हो सकता था. लेकिन इस बर्ड हिट के बाद वाराणसी में उनके हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. इस दौरान किसी को भी कोई चोट नहीं आई. सीएम योगी आदित्यनाथ पूरी तरह सुरक्षित हैं. 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हेलीकॉप्टर की अचानक वाराणसी में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। वाराणसी दौरे पर पहुंचे सीएम योगी ने रविवार सुबह 9.05 बजे सर्किट हाउस से पुलिस लाइन पहुंचे और हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए उड़ान भरी लेकिन पक्षी से टकराने के बाद पुलिस लाइन में ही हेलीकॉप्टर की लैंडिंग करा दी गई। 

बताया गया कि बर्ड हिट के बाद हेलीकॉप्टर की जांच हो रही है. एहतियातन लैंडिंग के बाद ये जांच शुरू की गई है. इस घटना के बाद सीएम योगी के लिए विकल्प के तौर पर दूसरा हेलीकॉप्टर भेजा गया है. योगी आदित्यनाथ वाराणसी से लखनऊ जा रहे थे, लेकिन उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद हेलीकॉप्टर से पक्षी टकरा गया, जिसके बाद उन्हें लैंड करना पड़ा. 

प्रोटोकॉल के तहत लैंडिंग

बता दें कि जब भी इस तरह की कोई घटना होती है तो प्रोटोकॉल के तहत हेलीकॉप्टर को लैंड कराया जाता है. जिसके बाद अच्छी तरह से टेक्निकल टीम उसकी जांच करती है और जब तक ये सुनिश्चित नहीं कर लिया जाता कि सब कुछ ठीक है, तब तक वीआईपी हेलीकॉप्टर को उड़ान नहीं भरने दी जाती है. 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें