📅 Tuesday, 29 September 2026 | 01:01 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,469.74 ▼ -1,425.96 (-1.93%) • निफ्टी 50: 22,691.15 ▼ -449.35 (-1.94%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,460 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,500 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
उत्तर प्रदेश

AYODHYA NEWS : राम मंदिर में लगेंगे मिर्जापुर के गुलाबी पत्थर

📅 06 July 2021, 10:58 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
AYODHYA NEWS : राम मंदिर में लगेंगे मिर्जापुर के गुलाबी पत्थर
AYODHYA NEWS : राम मंदिर में लगेंगे मिर्जापुर के गुलाबी पत्थर

अशोक स्तंभ, संसद की सीढ़ियों, बौद्ध स्तूप और लखनऊ के अंबेडकर पार्क तक खुद को इतिहास के सुनहरे पन्नों में दर्ज करा चुका मिर्जापुर का गुलाबी पत्थर अब अयोध्या में निर्माणाधीन भगवान श्री राम मंदिर की शोभा बनने जा रहा है। सोमवार को जिलाधिकारी ने बलुवा पत्थर की पहली खेप को मिर्जापुर से अयोध्या के लिए झंडी दिखाकर रवाना किया।

पहली खेप अयोध्या हुई रवाना

काशी और प्रयाग के बीच विंध्याचल पर्वत की गोद मे बसे मिर्जापुर और यहां की खदानों से निकलने वाले बलुवा पत्थर की पहली खेप अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भेजी गई। ट्रकों को रवाना करने से पहले जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने पत्थरों की विधिवत पूजा-अर्चना की, उसके बाद झंडी दिखाकर ट्रकों को रवाना किया।

19 हजार पत्थरों की होगी आपूर्ति

जिलाधिकारी ने बताया कि सोमवार को पत्थर की पहली खेप को मिर्जापुर से अयोध्या के लिए रवाना किया गया है। डीएम ने कहा कि 4 फीट लंबे, 2 फीट चौड़े, 2 फीट ऊंचे 27 पत्थर की पहली खेप भेजी गई है। साथ ही ऐसे ही 18 से 19 हजार पत्थरों को आने वाले महीनों में आपूर्ति की जानी है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें