📅 Monday, 12 October 2026 | 01:40 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,877.24 ▼ -595.09 (-0.82%) • निफ्टी 50: 22,374.75 ▼ -145.70 (-0.65%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,130 • 🥈 चांदी (1kg): ₹228,600 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
उज्जैन

महिला कर्मचारी ने संगीत विद्यालय के प्राध्यापक पर लगाए गंभीर आरोप : जान से मारने की धमकी

📅 27 May 2022, 11:00 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
महिला कर्मचारी ने संगीत विद्यालय के प्राध्यापक पर लगाए गंभीर आरोप : जान से मारने की धमकी
महिला कर्मचारी ने संगीत विद्यालय के प्राध्यापक पर लगाए गंभीर आरोप : जान से मारने की धमकी

उज्जैन : संत पर अश्लीलता के आरोप के बाद अब संगीत विद्यालय के प्राध्यापक पर गंभीर आरोप लगे हैं. माधव संगीत महाविद्यालय में महिला कर्मचारी ने सहायक प्राध्यापक पर अश्लील हरकत के गंभीर आरोप लगाते हुए थाना माधव नगर में शिकायत दर्ज कराई है. 

महिला कर्मचारी कई दिनों से छेड़छाड़ का शिकार हो रही थी. शहर के देवास रोड स्थित माधव संगीत महाविद्यालय में प्राध्यापक के पद पर कार्यरत भार्गव नगर निवासी सुनील अहिरवार कॉलेज में ही तृतीय श्रेणी के पद पर कार्यरत 30 वर्षीय महिला ने गंभीर आरोप लगाए है. महिला ने थाने में शिकायत दर्ज की है, जिसमें उसने बताया कि कई दिनों से सहायक प्राध्यापक अहिरवार परेशान कर रहे थे. कई बार समझाया लेकिन नहीं माने. जिसके बाद भी अहिरवार काफी समय से छेड़छाड़ करते रहे है. इस बात की शिकायत की विभाग के अधिकारियों को की थी.

23 मई 2022 को उसने चेंबर में बुलाकर अश्लिल हरकत की. विरोध करने पर उन्होंने जान से मारने की धमकी दी. जिस परिजनों के साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज की है. टीआई मनीष लौधा ने बता कि पीड़िता की शिकायत पर अहिरवार के खिलाफ धारा 354 व 506 का केस दर्ज कर जांच कि जा रही है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें