📅 Friday, 23 October 2026 | 10:51 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,794.31 ▼ -455.08 (-0.62%) • निफ्टी 50: 22,492.75 ▼ -194.90 (-0.86%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,280 • 🥈 चांदी (1kg): ₹199,200 • ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
उदयपुर

कृष्णा रानी सेवा संस्थान डबोक ने किया छात्र छात्राओं को स्टेशनरी बांटी

📅 25 August 2018, 02:15 AM • ✍️ Mahaveer Vyas...✍️ • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कृष्णा रानी सेवा संस्थान डबोक ने किया छात्र छात्राओं को स्टेशनरी बांटी
कृष्णा रानी सेवा संस्थान डबोक ने किया छात्र छात्राओं को स्टेशनरी बांटी

उदयपुर। कृष्णा रानी सेवा संस्थान डबोक उदयपुर ने 20 अगस्त 18 को राजकीय उच्च माद्यमिक विद्यालय भेकड़ा, पंचायत समिति गिर्वा, जिला उदयपुर में सभी छात्र छात्राओं को जूते-मौजे, ज्योमैट्री इंस्ट्रूमेंट बॉक्स, रबर, पेंसिल, पेन, शार्पनर, स्केल आदि वितरित किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री रतनलाल वेद ने की, मुख्य अतिथि श्री पंकज चौधरी, विशिष्ट अतिथि के.आर.एस.एस. ग्रुप के डायरेक्टर श्री सुनील शर्मा, संस्थान अध्यक्ष श्री नरेश शर्मा, संयोजक सदस्य मांगीलाल गायरी, विनोद जोशी, भूरीलाल गमेती, विशाल सर, रूपलाल गमेती एवं विद्यालय के स्टाफ मौजूद थे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री बाबूलाल जी ने सभी अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया। संस्था अध्यक्ष श्री नरेश शर्मा ने बताया कि आज विद्यालय में लड़को 41, लड़कियों 34 कुल 75 छात्र छात्राओं को पाठ्य सामग्री एवं जूते-मोजे वितरण किए। श्री सुनील शर्मा ने नशा मुक्ति के बारे में जानकारी देकर नशा नही करने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम के अंत मे प्रधानाध्यापक ने संस्थान के सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन स्कूल के अध्यापक श्री रामसिंह झाला सर ने किया।

paliwalwani
पालीवाल वाणी समाचार पत्र ब्यूरो- महावीर व्यास...✍️
?Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
www.fb.com/paliwalwani
www.twitter.com/paliwalwani
Sunil Paliwal-Indore M.P.
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
पालीवाल वाणी हर कदम... आपके साथ...
*एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...*

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें