📅 Saturday, 21 November 2026 | 01:40 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 83,919.71 ▲ +1,887.91 (+2.30%) • निफ्टी 50: 25,800.60 ▲ +572.70 (+2.27%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹120,560 • 🥈 चांदी (1kg): ₹148,600 • ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
उदयपुर

शोक संदेश : पालीवाल समाज पदराडा की वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमती जवेरी बाई पालीवाल का निधन

📅 29 April 2021, 05:25 PM • ✍️ श्रीमती तारा देवी पालीवाल • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
शोक संदेश : पालीवाल समाज पदराडा की वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमती जवेरी बाई पालीवाल का निधन
शोक संदेश : पालीवाल समाज पदराडा की वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमती जवेरी बाई पालीवाल का निधन

उदयपुर : पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी की वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमती जवेरी बाई धर्मपत्नी श्री तुलसीराम जी पालीवाल का कल दिनांक 28 अप्रैल 2021 बुधवार को निधन हो गया है. जिनकी अंतिम यात्रा कल 28 अप्रैल 2021 को निज निवास गांव पदराडा (सेहरा), तहसील गोगुंदा, जिला उदयपुर से प्रस्थान होकर मोक्षधाम पदराडा में दाह संस्कार संपन्न हुआ. आप सर्वश्री गोपीलाल पालीवाल, हीरालाल पालीवाल की भाभीजी थी. हम परम् पिता परमेश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को मोक्ष एवं उनके शोकाकुल परिवार जनों को यह दारुण दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. स्वर्गस्थ आत्मा को पुनश्च शत्-शत् नमन। उक्त जानकारी श्री महेश जोशी प्रिंट मीडिया प्रभारी, पालीवाल ब्राह्मण समाज संस्था उदयपुर एवं श्रीमती तारा देवी पालीवाल सूचना एवं प्रसारण मंत्री, निवासी बडगांव, उदयपुर ने पालीवाल वाणी को दी.

● विशेष आग्रह : समस्त सम्मानिय समाजजनों से अनुरोध है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन का सहयोग करते हुए शोकाकुल परिजनों को सोशल मीडिया के माध्यम से शोक-संदेश प्रेषित कर सहयोग प्रदान करें. इस दुख की घड़ी में पालीवाल ब्राह्मण समाज, मेनारिया समाज, नागदा मेनारिया समाज, इंदौर मेरी पहचान शोकाकुल परिजनों के साथ हैं.

● पालीवाल वाणी मीडिया नेटवर्क श्रीमती तारा देवी पालीवाल...✍️

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल