शोक संदेश : पालीवाल समाज के वरिष्ठ समाजसेवी श्री राजेन्द्र पालीवाल का दुखद निधन
उदयपुर. पालीवाल ब्राहमण समाज 44 श्रेणी उदयपुर के वरिष्ठ समाजसेवी श्री राजेंद्र ब्रह्मलीन भवानी शंकर जी पालीवाल (ग्राम. सुंदरचा जिला राजसमंद) वर्तमान निज निवासी 189 नवरत्न कांपलेक्स, उदयपुर का दिनांक 17 जुलाई 2021 शनिवार को दुखद निधन हो गया. जिनका अंतिम दाह संस्कार दिनांक 17 जुलाई 2021 को मुक्तिधाम पर संपन्न हुआ. आप सर्वश्री डॉ. प्रकाश पालीवाल-देव कुमारी, गजेंद्र-कमला, महेंद्र, चंद्रप्रकाश- सुशीला आपके भाई भाभी एवं शेफाली-कनिष्क जी, निहारिका आपकी पुत्री- दामाद हैं. परम आदरणीय राजेंद्र पालीवाल साहब एक धीर, गंभीर, मेहनती, विवेकशील, सेवाभावी व्यवहारिक एवं प्रतिभाशाली व्यक्तित्व के धनी थे. आप के निधन से पालीवाल ब्राह्मण समाज उदयपुर को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी पूर्ति असंभव हैं. हम परम् पिता परमेश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को जन्म मरण के बंधन से मुक्त कर श्री चरणों में स्थान प्रदान करें एवं रोते बिलखते परिवार जनों को यह विषम वेदना सहन करने की शक्ति और सामर्थ्य प्रदान करें. स्वर्गस्थ आत्मा को पुनश्च कोटि-कोटि नमन...पालीवाल वाणी को उपर्युक्त जानकारी श्री महेश जोशी, मीडिया प्रभारी, पालीवाल ब्राह्मण समाज संस्था, उदयपुर, राजस्थान एवं श्रीमती तारा देवी पालीवाल, सूचना एवं प्रसारण मंत्री, निवासी बडगांव, उदयपुर ने उपलब्ध कराई.
● पालीवाल वाणी मीडिया नेटवर्क....✍️
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
पितृ पक्ष में संयुक्त चतुर्थी-पंचमी श्राद्ध पर गया जी के महात्म्य के साथ गीता पाठ एवं तर्पण अनुष्ठान का पांचवां दिन संपन्न
श्री परशुराम कुंड मूर्ति प्रकल्प के संबंध में महत्वपूर्ण तथ्य : असत्य अथवा भ्रमपूर्ण जानकारी का प्रसार करना उचित नहीं
नगरीय निकाय चुनाव-2026 : प्रतापगढ़ जिले के 4 नगरीय निकायों के अंतिम परिणाम घोषित : अब 21 सितंबर को चुनेंगे अध्यक्ष और 22 सितंबर को उपाध्यक्ष